Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आज बिरसा जयंती समारोह का आयोजन

Jharkhand News हर वर्ष बिरसा कृषि संस्थान में भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। मगर इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रमों में कटौती की गई है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने का आदेश दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Thu, 12 Nov 2020 10:48 AM (IST)
Hero Image
भगवान बिरसा मुंडा की तस्‍वीर। फाइल फोटो

रांची, जासं। राजधानी रांची से सटे कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को बिरसा जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर व्याख्यान का कार्यक्रम होगा। हर वर्ष बिरसा कृषि संस्थान में भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।

मगर इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रमों में कटौती की गई है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने का आदेश दिया गया है। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के वंशज करीब 21 पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम प्रात 10 बजे से कृषि संकाय सभागार में होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति डा ओंकार नाथ सिंह होंगे।

गुरुवार की सुबह डा ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में विवि के द्वारा उनके गांव उलिहातु को गोद लिया गया है। हम पूरी कोशिश करके यहां के किसानों को तकनीकयुक्त खेती और पशुपालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब पिछले वर्ष की मेहनत का थोड़ा फल दिख रहा है। जल्द की कृषि के क्षेत्र में उलिहातु राज्य में एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें