Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले BJP एक्टिव, प्रवासी नेताओं को दे रही बड़ा टास्क

Jharkhand Assembly Election झारखंड में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए अभी तारीखों की घोषणा नहीं की है। परंतु भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की सूची में कई नेता ऐसे हैं जो इन दिनों राज्य में अपनी जमीन टटोल रहे हैं। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं से समन्वय की जिम्मेदारी भी इन्हें मिली है।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Sun, 01 Sep 2024 06:57 PM (IST)
Hero Image
Jharkhand Assembly Election: भाजपा के प्रवासी नेता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे, ये रही सूची।

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Assembly Election: झारखंड के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पड़ोसी राज्यों के नेता भी पसीना बहा रहे हैं।

भाजपा ने विधानसभा स्तर पर प्रवासी नेताओं (BJP Leaders) को जिम्मेदारी दे दी है। इनमें छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद लगाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को रामगढ़ और हजारीबाग जिले के विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गिरिडीह जिले में अपना प्रवास पूरा कर चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के सांसद विजय बघेल (VIjay Baghel) को सरायकेला खरसावां के साथ चाईबासा की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) को देवघर और गोड्डा जिले में पार्टी का काम देखना है।

ये सभी प्रवासी नेता झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री को अपने अनुभव की रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद पार्टी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए योजना तैयार करेगी।

इन प्रवासी नेताओं को मिली है जिम्मेदारी

  • नितिन नवीन (मंत्री, बिहार) साहेबगंज और पाकुड़
  • विवेक ठाकुर (राज्यसभा सदस्य बिहार) जामताड़ा और दुमका
  • नित्यानंद राय (केंद्रीय गृह राज्यमंत्री) गोड्डा और देवघर
  • ओपी चौधरी (मंत्री, छत्तीसगढ़) हजारीबाग और रामगढ़
  • तोखन साहू (केंद्रीय राज्यमंत्री नगर विकास) चतरा और लातेहार
  • विजय शर्मा ( उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़) गिरिडीह
  • राजू बिष्ट (सांसद, बंगाल) बोकारो
  • अग्निमित्रा पाल (विधायक, बंगाल) धनबाद महानगर और ग्रामीण
  • भावना बोहरा (विधायक, छत्तीसगढ़) पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर महानगर
  • विजय बघेल (सांसद, छत्तीसगढ़) चाईबासा
  • संजीव चौरसिया (विधायक, बिहार) रांची
  • संतोष पांडेय (सांसद, छत्तीसगढ़) लोहरदगा, गुमला
  • केदार कश्यप (मंत्री, छत्तीसगढ़) खूंटी और सिमडेगा
  • दयाशंकर सिंह (मंत्री, उत्तर प्रदेश) पलामू और गढ़वा।

यह भी पढ़ें

अब हेमंत की बारी? BJP के साथ कर सकते हैं 'खेला', भितरघात का भी खतरा; कोल्हान के लिए ये है प्लानिंग

Lobin Hembrom: हेमंत सोरेन के एक और बागी नेता BJP में हुए शामिल, झामुमो के वोटबैंक में कर सकते हैं सेंधमारी