Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand: 'सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जनता को सिर्फ ठगा है', BJP और AJSU विधायकों ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

Jharkhand Politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लिए विधायकों ने हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं करने बेरोजगारी नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी बिगड़ती कानून व्यवस्था बालू और खनिजों की लूट जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। मरांडी ने कहा कि चुनाव में बहुत कम समय बचा है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 08 Jul 2024 06:57 PM (IST)
Hero Image
विधानसभा में विरोध-प्रदर्शन करते हुए भाजपा व आजसू विधायक।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा विधायकों ने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लिए विधायकों ने हेमंत सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

बाबूलाल ने गठबंधन सरकार को घेरा

विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं करने, बेरोजगारी, नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बालू और खनिजों की लूट जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार को निशाने पर लिया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है। इस सरकार को जनता की अदालत में जवाब देना होगा।

नेता प्रतिपक्ष ने भी लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह सरकार महाठगबंधन रिटर्न सरकार है। इस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जनता को सिर्फ ठगा है।

इस प्रदर्शन में आजसू विधायक डा. लंबोदर महतो भी सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करने में एक कदम आगे नहीं बढ़ पाई है। न तो लाभुकों को राशन मिल रहा है और न ही अनाज। विधि व्यवस्था तो यहां पूरी तरह चौपट है।

यह भी पढ़ें - 

Jharkhand Cabinet Minister: हेमंत कैबिनेट में नंबर-2 की भूमिका निभांएगे चंपई, तीन नए चेहरे भी शामिल

Jharkhand Politics: BJP-AJSU ने कहा- हेमंत सरकार को अपने विधायकों पर नहीं विश्वास, सत्तापक्ष का पलटवार- भाजपा ही जिम्मेदार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें