Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: BJP ने झारखंड चुनाव के लिए तीन दिग्गजों की ड्यूटी कर दी Fix, इस फॉर्मूले से 27x3 सीटों पर नजर

Jharkhand Politics झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी कमर कसती जा रही है। इसी क्रम में पार्टी ने प्रदेश की सीटों पर अपनी पैठ बढ़ाने के लिए दिग्गज नेताओं और प्रभारियों की ड्यूटी तय कर दी है। इसके तहत सभी अपने हिस्से की सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साथ ही उन्हें मतदाताओं को जोड़ने के टिप्स प्रदान करेंगे।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 05 Sep 2024 08:21 PM (IST)
Hero Image
Jhrakhand Poltiics: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए कसी कमर।

दिव्यांशु, रांची। Jharkhand Politics BJP: भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए केंद्र से तीन नेताओं को जिम्मा दिया गया है। इनमें से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को चुनाव प्रभारी, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Vajpayee) को संगठन प्रभारी का दायित्व मिला है।

पिछले दिनों दिल्ली में एक बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष (BL Santosh) ने तीनों को 27-27 सीटों पर चुनाव से पहले जाकर पार्टी की स्थिति का आकलन करने को कहा है।

सात सितंबर के बाद तीनों प्रभारी अपने हिस्से की 27 सीटों का दौरा प्रारंभ करेंगे। प्रभारियों के लिए सीटों की सूची बनाने का काम प्रदेश स्तर से किया जा रहा है।

झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में कुल 81 सीटें हैं। विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में प्रभारी स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रत्याशी के नाम पर भी विमर्श करेंगे।

तीनों ने सभी प्रमंडलों का दौरा पूरा कर लिया है। भाजपा को उम्मीद है कि नेताओं के प्रवास से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

बंगलादेशी घुसपैठ और मिला क्या अभियान पर होगा फोकस

शिवराज सिंह चौहान (Shiraj Singh) और हिमंत बिस्वा सरमा लगातार झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ (Bangladeshi Infiltration) का मुद्दा उठा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में जाकर फिर से इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने की योजना है।

भाजपा राज्य सरकार के पांच साल पहले किए गए वादे पूरे नहीं होने पर मिला क्या अभियान चला रही है। वादे पूरे नहीं होने का दावा करते हुए सरकार को घेरा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Champai Soren: चंपई सोरेन के घर के बाहर से हटे सुरक्षा कर्मी, बेटे-सलाहकार को मिले अंगरक्षक भी वापस

Hemant Soren: 'चुनाव में उसे गांव में घुसने मत देना...', CM हेमंत सोरेन ने किसके लिए कही ऐसी बात?

Jharkhand Election: हर सीट पर औसतन 30 से ज्यादा दावेदार, झारखंड विधानसभा चुनाव में क्या करेगी कांग्रेस?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर