Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: झारखंड में टिकट देकर BJP ने प्रत्याशियों को दे दिया नया निर्देश, जनता के बीच रखनी होगी 3 बात

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रत्याशियों से बात की और रोटी बेटी और माटी की सुरक्षा नारे को चुनाव प्रचार में प्रमुखता से रखने को कहा। उन्होंने स्थानीय मुद्दों रोजगार और महिला अपराध पर फोकस करने और विरोधियों को घेरने की रणनीति बनाई।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 21 Oct 2024 11:18 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के लिए चुनावी तैयारियों उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को विधानसभा चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रत्याशियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 8 बजे चर्चा की।

उन्होंने कहा कि रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा नारा भाजपा का संकल्प है। प्रत्याशी इसे लेकर चुनाव प्रचार में जनता के बीच जाएं।

उन्होंने स्थानीय मुद्दों, रोजगार, महिला अपराध जैसे गंभीर विषयों पर फोकस कर विरोधियों को घेरने और प्रदेश में गठबंधन की सरकार के घोटालों, भ्रष्टाचार और नाकामियों को जनता के बीच पहुंचकर उजागर करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में जनता एनडीए गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनाने को तैयार बैठी है।

प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों के साथ साथ प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। इसके साथ ही पार्टी के जिलाध्यक्षों, विस्तारकों और विधानसभा प्रभारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें जिला स्तर पर संगठन द्वारा प्रत्याशियों को पूरी मदद करने की रणनीति बनाई गई।

रमेश बालमुचू ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा

पार्टी में टिकट मिलने की उम्मीद लिये शामिल होने वाले नेता अब भाजपा द्वारा पार्टी प्रत्याशी घोषणा के बाद पार्टी को अलविदा कहने लगे हैं।

लोकसभा चुनाव के समय तामझाम के साथ भाजपा का दामन थामने वाले सेवानिवृत बैंक अधिकारी रमेश बालमुचू ने भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र देकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।

इस संबंध में भाजपा नेता रमेश ने कहा कि चाईबासा विधानसभा से भाजपा पार्टी ने प्रत्याशी चुनाव में भेदभाव की राजनीति होने के कारण पार्टी के निर्णय से पूरी असंतुष्ट हैं।

प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया में सकारात्मक पहलुओं को जान-बूझकर नजर अंदाज करते हुए पार्टी की जीत की सारी प्रबल संभावना से इतर विपक्षी पार्टियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया गया है।

गणेश ने भाजपा से दिया इस्तीफा

भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट का सपना संजोये नेता दूसरे दलों की ओर भाग रहे हैं। एक ओर जहां पोटका से दो बार विधायक रहीं मेनका सरदार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं, दूसरी ओर चंपई सोरेन के पार्टी में आने और सरायकेला से प्रत्याशी बनाने के बाद भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने इस्तीफा दे दिया है। दो बार सरायकेला से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गणेश महाली शनिवार शाम में ही सूची में अपना नाम नहीं देख भड़क उठे थे।

यह भी पढ़ें-

JMM को राजद ने बिहार में दिखाया था ठेंगा, सीटों के लिए पूछा तक नहीं गया; सामने आई तल्खी की एक और वजह!

झारखंड में महागठबंधन की तकरार! क्या बिहार तक पहुंचेगी आंच? कांग्रेस को भारी पड़ सकती है ये गलती

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।