Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: प्रत्याशियों के नाम तय करने में जुटी भाजपा, इसी हफ्ते आएगी पहली लिस्ट

झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में रायशुमारी से आए नामों और प्रमंडल स्तर पर किए गए सर्वे के नामों का मिलान किया गया। भाजपा इस सप्ताह करीब 15 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी। इसमें से ज्यादातर आदिवासी सुरक्षित सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 06 Oct 2024 09:16 PM (IST)
Hero Image
भाजपा चुनाव समिति की बैठक में सभी सीट पर 3 नामों के पैनल की चर्चा।

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रविवार शाम को आयोजित हुई। चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, हिमंत बिस्व सरमा और संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई।

बैठक में रायशुमारी से आए नामों और प्रमंडल स्तर पर किए गए सर्वे के नामों का मिलान किया गया। भाजपा इस सप्ताह करीब 15 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी। इसमें से ज्यादातर आदिवासी सुरक्षित सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राजधनवार की सामान्य सीट से ही चुनाव लडेंगे। चुनाव समिति की बैठक में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट देने पर सहमति रही। हालांकि, कुछ बड़े नामों के लिए क्षेत्र में एंटी इनकम्बेंसी को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व पर फैसला छोड़ा गया है।

बैठक में हाल ही में पार्टी में शामिल किए गए कुछ नेताओं पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के असंतोष की भी चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत दूसरे नेता हुए शामिल

चुनाव समिति की बैठक में तीनों प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद सुनील सिंह, रवींद्र राय, मनोज सिंह, आदित्य साहू, क्षेत्र संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह व अन्य नेता शामिल हुए।

विनय लाल बने गुमला जिला के भाजपा अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने विनय लाल को गुमला जिला का अध्यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने इस संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह भी पढ़ें: Champai Soren: चंपई सोरेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, सामने आई पहली झलक; अस्पताल से ही कर दी बड़ी अपील

झारखंड में कब जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पहली सूची? आ गया ताजा अपडेट, दावेदारों ने भी टिकट को लेकर दिया साफ संदेश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें