Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: झारखंड में BJP लाएगी 'गोगो दीदी योजना', मंईयां सम्मान योजना को टक्कर देने की तैयारी

BJP Gogo Didi Yojana झारखंड में सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी गोगो दीदी योजना शुरू करेगी जिसमें बालिका के जन्म पर मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि मिलेगी। इसके अलावा फूलो झानो योजना महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इन योजनाओं की घोषणा करेंगे। भाजपा के संकल्प पत्र में इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी होगी।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 25 Sep 2024 09:37 AM (IST)
Hero Image
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और असम के सीएम हिमंत सरमा (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना प्रारंभ करेगी। इसमें बालिका के जन्म के साथ ही मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि देने का प्रविधान होगा। हालांकि, सम्मान की राशि कितनी होगी, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। इसकी जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में मिलेगी। इस स्कीम के जरिए भाजपा हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को टक्कर देने की तैयारी में है।

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सितंबर महीने से ही इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर जाएंगे और फार्म भराकर संबंधित कार्यालय में जमा करेंगे।

इसके साथ ही फूलो झानो योजना भी राज्य के महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों योजनाओं समेत कुल सात योजनाओं की जल्द ही घोषणा करेंगे।

भाजपा के संकल्प पत्र में होगी पूरी जानकारी

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा इसी महीने अपना संकल्प पत्र जारी कर रही है। उसमें सभी योजनाओं को स्पष्टता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार अपना अंशदान राज्य सरकार को देगी।

मंईयां सम्मान योजना को टक्कर देने की तैयारी

भाजपा इस योजना के जरिए हेमंत सोरेन की मंईयां योजना को टक्कर देने की तैयारी में हैं। इसमें मां और बेटी दोनों का लाभ देकर बाउंसर मारने की तैयारी में है।

Jharkhand News: झारखंड में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बीआरपी और सीआरपी को नौकरी से निकाला

Jharkhand Assembly Election: हजारीबाग सीट पर कांग्रेस में मचा घमासान, पूर्व विधायक के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें