Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

युवतियों को लुभा रही बॉयफ्रेंड फिट जींस तो महिलाओं को भा रही ट्राइबल प्रिंट कुर्ती

हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए मार्केट में आकर्षक परिधानों की रेंज सज गई है। लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी करने में लगे हैं। एथनीक वेयर वेस्टर्न कपड़ों से रेस में आगे निकल रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Updated: Mon, 04 Oct 2021 11:55 AM (IST)
Hero Image
बाजार में डिजाइनर कपड़ों के साथ - साथ पारंपरिक परिधानों की भी खूब डिमांड है।

रांची, जासं। दुर्गा पूजा शुरू होते ही फैशन इंडस्ट्री में भी बहार आ जाती है। हर साल की भांति इस साल भी दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए मार्केट में आकर्षक परिधानों की रेंज सज गई है। लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी करने में लगे हैं। एथनीक वेयर वेस्टर्न कपड़ों से रेस में आगे निकल रहा है। बाजार में डिजाइनर कपड़ों के साथ - साथ पारंपरिक परिधानों की भी खूब डिमांड है। युवतियों में इस तरह के जींस की काफी मांग है। ये जींस जितनी दिखने में क्लासी है उतनी ही पहनने में आरामदायक। इसके साथ ही क्रोशिआ टी-शर्ट की भी मांग है। क्रोशिआ से बुने इस टी-शर्ट को युवतियां काफी पसंद कर रही है।

महिलाओं को भा रही ट्राइबल प्रिंट कुर्ती: दुर्गा पूजा एथनीक परिधान के बगैर अधूरा है। बात अगर पारंपरिक परिधान की करें तो ट्राइबल प्रिंट कुर्ती महिलाओं को काफी आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही हाथ से जड़ी की कारीगरी की गई ए-लाइन कुर्तियां भी महिलाओं की पहली पसंद बन रही है। ये कुर्ती देखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही पहनने में हल्की। अगर आप एथनिक वेयर ट्राय करने की सोच रही हैं तो शायद ट्राइबल ङ्क्षप्रट कुर्ती, ए-लाइन कुर्ती और रफल सारी आपका ध्यान आकर्षित करें।

रेट्रो लुक अभी भी कर रहा ट्रेंड: रेट्रो लुक वाले कपड़े भी लोग काफी पसंद कर रहे है। बेल बॉटम हो या पोल्का डॉटेड टी-शर्ट, लोगों में इसका क्रेज अब भी बरकरार है। पोल्का डॉटेड जम्प सूट भी युवतियां पसंद कर रही हैं। वहीं हल्के रंग में डिस्टी प्रिंट फ्लोरल ड्रेस लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कपड़ा व्यवसायी अंशुमन का कहना है कि लॉकडाउन में कपड़ों को लेकर महिलाओं का टेस्ट काफी बदल गया है। इससे पहले महिलाएं टाइट फिट ड्रेस पहनना पसंद करती थी। लेकिन इस बार महिलाएं लूज फिट ड्रेस की डिमांड कर रही है। फ्रॉक हो या टॉप महिलाएं खरीद रही लूज-फिट परिधान।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर