Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Champai Soren: चंपई सोरेन का क्या है अगला टारगेट? खास में बातचीत में खुलकर बोले भाजपा के नए पोस्टर ब्वॉय

Champai Soren Exclusive Interview चंपई सोरेन अब भाजपा के रंग में रंगे हैं। वह भाजपा के नए पोस्टर ब्वॉय बन चुके हैं। उनके भाषणों की शुरुआत और अंत अब जय श्रीराम के नारे से ही होती है। झारखंड की राजनीति झामुमो से मोहभंग और भाजपा की सरकार बनाने की संभावनाओं पर चंपई सोरेन ने दैनिक जागरण से खास बातचीत की।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 16 Sep 2024 04:43 PM (IST)
Hero Image
चंपई सोरेन के साथ दैनिक जागरण की खास बातचीत।

दिव्यांशु, रांची। Champai Soren Exclusive Interview : चंपई सोरेन अब भाजपा के रंग में रंगे हैं। उनके भाषणों में बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासी जनसंख्या के कम होने का दर्द रहता है। संताली भाषा में शुरुआत कर जय श्रीराम के नारे से उनके भाषण का अंत होता है। चंपई सोरेन भाजपा के नए पोस्टर ब्वॉय हैं।

निजी तौर पर शालीन लेकिन राजनीति में आक्रामक चंपई सोरेन को भाजपा नेतृत्व आने वाले विधानसभा चुनाव में अहम रोल दे रहा है।

झारखंंड की राजनीति, झामुमो से मोहभंग और भाजपा की सरकार बनाने की संभावनाओं पर चंपई सोरेन ने दैनिक जागरण से खास बातचीत की।

आंदोलन ने सिखाया है हर जगह एडजस्ट होना

झारखंड आंदोलन के लिए हमलोगों ने जो संघर्ष किया उससे जीवन में एक अनुशासन आया है। भारतीय जनता पार्टी में आए हमें भले कम दिन हुआ है, लेकिन पार्टी की नीतियों और तरीकों को अपनाने में कोई परेशानी नहीं है।

हम आंदोलन करने वाले लोग हैं। अगर कहीं हमारे मुद्दों को, विचारों को सम्मान मिलता है तो हम एडजस्ट कर जाते हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी हमें उसी प्यार से अपनाया है।

कोल्हान और झारखंड का विकास ही लक्ष्य, पद की लालसा नहीं

भारतीय जनता पार्टी में किसी पद या अवसर के लिए नहीं आया हूं। पार्टी जो काम देगी वह करूंगा। हमारा लक्ष्य कोल्हान और झारखंड का विकास है।

आदिवासी, पिछड़े, दलित और मूलवासी के हित में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिनरात काम कर रहे हैं। उसमें सहयोग करना है।

इससे पहले भी हम झारखंड के विकास के काम में लगे थे। अब हमारे पास राष्ट्रीय मंच है। देश में झारखंड को एक विकसित राज्य बनाना है।

राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी

रविवार 15 सितंबर को जमशेदपुर में जो परिवर्तन महारैली हुई, उसमें लाखों लोग आए। यह बता रहा है कि झारखंड की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। लोगोंं के मन में विकास की चाह है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारी बारिश में 130 किमी का सफर गाड़ी में तय कर जमशेदपुर पहुंचे। झारखंड की जनता इस प्यार का बदला राज्य में भाजपा की सरकार बनाकर देगी।

बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासी खत्म हो रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारी मांग को आवाज दी है। मैं हमेशा से बांग्लादेशी घुसपैठ से संताल परगना में संताल आदिवासी समाज को हो रहे नुकसान को लेकर परेशान रहा।

पहले हमारी बात नहीं सुनी गई। अब प्रधानमंत्री ने हमारी बात सुनी है। मैंने संताल समाज की जनसंख्या कम होने का मुद्दा पहले भी उठाया था। यह भयावह स्थिति है।

गांव के गांव खाली हो रहे हैं और वहां घुसपैठिए भर गए हैं। हमारी बेटियों की इज्जत खतरे में है। जमीन लूटी जा रही है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का भी मामला है।

हेमंत सोरेन या झामुमो पर निजी हमले नहीं करूंगा

झामुमो से बगैर एक ईंट लिए निकल गया हूं। किसी पर निजी हमले करने की मेरी आदत नहीं है। जिन्होंने मेरे साथ गलत किया, उसका फैसला झारखंड की जनता करेगी। जनता सब जानती है।

मैंने गुरुजी (शिबू सोरेन) के साथ झारखंड के लिए संघर्ष किया है। हमने यही सीखा है कि बिना शिकायत किए अपने लोगों की भलाई में लगे रहना है। राज्य के आदिवासी कैसे सुखी हों, किस तरह उनका विकास किया जाए यही मेरा मिशन है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election: एनडीए गठबंधन में आधा दर्जन सीटों पर फंसा पेच, नीतीश कुमार और चिराग को बड़ी उम्मीदें

यशवंत सिन्हा ने क्यों चुना बगावत का रास्ता? खुद बताया सबकुछ, हिमंत बिस्वा सरमा पर भी दिया बवाल मचाने वाला बयान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर