Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड में चंपई की सरकार ने फिर लिया बड़ा एक्‍शन: डेढ़ दर्जन IAS अधिकारियों का कर दिया तबादला, कई जिलों के DC भी बदले गए

मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार नए-नए फैसले ले रही है। इस क्रम में अब सरकार ने डेढ़ दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें से कई जिलों के उपायुक्त भी शामिल हैं। कुछ वरीय अधिकारियों को अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

By Ashish Jha Edited By: Arijita Sen Updated: Tue, 13 Feb 2024 09:06 AM (IST)
Hero Image
सरकार ने कर दिया डेढ़ दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला।

राज्य ब्यूरो, रांची। सरकार ने डेढ़ दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें से कई जिलों के उपायुक्त भी शामिल हैं। कुछ वरीय अधिकारियों को अन्य विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

नाम और अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्‍मेदारी

  • अजय कुमार सिंह : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार
  • वंदना दादेल : वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव बनीं। महिला, बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
  • मनीष रंजन : भवन निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार।
  • अरवा राजकमल : अपने विभागों के साथ ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • उमाशंकर सिंह : अपने कार्यों के अलावा सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
  • मंजूनाथ भजंत्री : प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर।
  • पवन कुमार : परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी।
  • संजीव कुमार बेसरा : झारखंड कौशल विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार।
  • आकांक्षा रंजन : माटी कला बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • शशिरंजन : जेएसएमडीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • सत्येंद्र कुमार : प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य खाद्य निगम।
  • माधवी मिश्रा : झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • अनन्य मित्तल : उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम।
  • रामनिवास यादव : निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखंड।
  • जाधव विजया नारायण राव : उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम।
  • गरिमा सिंह : उपायुक्त, लातेहार।
  • हिमांशु मोहन : निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखंड हेमंत सती : उपायुक्त, साहिबगंज।
  • विस्पुते श्रीकांत यशवंत : गिरिडीह के एसडीओ बने।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन पर लगे आरोपों पर फिर बोले चंपई, कहा- कहीं नाम नहीं फिर भी... सरकारी योजनाओं को लेकर भी कह दी बड़ी बात

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: झरिया में बंदूक की नोक पर डकैती, बदमाश लाखों लूट कर हुए फरार; परिवारों को भी जमकर पीटा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर