Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंपई सोरेन के BJP में जाते ही हेमंत ने खेला मास्टरस्ट्रोक, चुनाव से पहले अपने दो नेताओं की बढ़ा दी जिम्मेदारी

चंपई सोरेन अब भाजपा के हो गए हैं। इसी के साथ उनकी झामुमो के साथ लंबी पारी आज समाप्त हो गई है। वहीं चंपई सोरेन के भाजपा में जाते ही सीएम हेमंत सोरेन ने मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। चुनाव से पहले उन्होंने अपने दो नेताओं की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। बता दें कि इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव है।

By Neeraj Ambastha Edited By: Mukul Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 08:26 PM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता चंपई सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव है। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने उनका साथ छोड़ दिया है। वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

चंपई सोरेन काफी समय से नाराज चल रहे थे। आखिरकार, उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि, उनके जाते ही हेमंत सोरेन ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर फील्डिंग सेट करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने दो नेताओं की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

इन दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने जहां नए मंत्री रामदास सोरेन को जल संसाधन तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग आवंटित किया है, वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। मिथिलेश ठाकुर को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

इनके पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पहले से है। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग इससे पहले मंत्री हफीजुल अंसारी के पास था। हफीजुल के पास अब अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन तथा नगर विकास एवं आवास विभाग रह गया है। इधर, मिथिलेश ठाकुर ने शुक्रवार को ही अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल ली।

चंपई के स्वागत में ढोल नगाड़ों से गूंजता रहा शाखा मैदान

धुर्वा के शाखा मैदान पर शुक्रवार को मेले सा नजारा था। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ जीप पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे। कोल्हान क्षेत्र से उनके हजारों समर्थक पारंपरिक परिधान में ढोल नगाड़े के साथ नाच रहे थे।

भाजपा ने इस कार्यक्रम को मिलन सह अभिनंदन समारोह का नाम दिया था, लेकिन चंपई समर्थकों के उत्साह को देखते हुए यहा किसी सांस्कृतिक महोत्सव सा लग रहा था। वरिष्ठ राजनेता चंपई सोरेन भी इससे प्रभावित रहे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत संताली भाषा से की, बीच में हिंदी में आए फिर संताली में संबोधन जारी रखा।

चंपई सोरेन के साथ उनके बड़े बेटे बाबूलाल सोरेन भी मंच पर भाजपा का प्रतीक गले में डाले बैठे थे। शिबू सोरेन की बड़ी बहू और अब भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने भी अपना भाषण संताली में ही दिया। उन्होंने चंपई सोरेन को चाचा संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो के कई वरिष्ठ नेता अब वहां से निकलने वाले हैं।

मिलन समारोह में महिलाओं की बड़ी संख्या थी। इसलिए वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और हेमंत सरकार द्वारा उनके साथ की गई वादाखिलाफी की खूब बातें की। शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से पूछा कि हेमंत सरकार ने जो चूल्हा खर्च देने का वादा किया था वह उन्हें मिला क्या।

यह भी पढ़ें-

Champai Soren: 'JMM को बनाने में खून-पसीना बहाया और वही...', BJP में आते ही चंपई सोरेन ने सुनाया पुराना दर्द

Champai Soren: भगवा रंग में रंगे 'कोल्हान टाइगर' चंपई सोरेन, जान लें क्या है पूर्व सीएम का अगला टारगेट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर