Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में होंगे शामिल, शिवराज और हिमंत सरमा दिलाएंगे सदस्यता; PM मोदी भी जल्द करेंगे रैली

Champai Soren झारखंड के पूर्व मंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खुद झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर में खुद प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में एक विशाल जनसभा कर सकते हैं जिसमें चंपई सोरेन भी शामिल हो सकते हैं।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 29 Aug 2024 02:04 PM (IST)
Hero Image
चंपई सोरेन शुक्रवार को शिवराज और हिमंत सरमा की मौजूदगी में भाजपा में होंगे शामिल।

जागरण टीम, रांची। चंपई सोरेन शुक्रवार को तीन बजे रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में खुद झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा शामिल होंगे।

शिवराज और हिमंत बिस्व सरमा, चंपई सोरेन को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद सितंबर में खुद प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में एक रैली कर सकते हैं, जिसमें चंपई सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

झामुमो व मंत्रिपद से दिया इस्तीफा

बता दें कि बुधवार को दिल्ली से लौटने के बाद चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता और राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे के साथ चंपई सोरेन ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को एक भावुक पत्र भी लिखा।

पत्र में उन्होंने लिखा कि वह झामुमो की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों के विक्षुब्ध हैं, जिसके कारण वह पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम जैसे कार्यकर्ताओं ने जिस पार्टी का सपना देखा था, जिसके लिए जंगलों, पहाड़ों और गांवों की खाक छानी थी, वह आज अपनी दिशा से भटक चुकी है।

उन्होंने कहा कि झामुमो मेरे लिए परिवार जैसा है। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसे मुझे कभी छोड़ना भी पड़ेगा।

कोल्हान में झामुमो को मिलेगी बड़ी चुनौती

चंपई सोरेन का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना झामुमो के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन के जाने से कोल्हान क्षेत्र में झामुमो को काफी कमजोर कर सकता है।

चंपई सोरेन का पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए खुद शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा रांची आ रहे हैं। साथ ही, कुछ दिन बाद पीएम मोदी की रैली भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Champai Soren की कथित जासूसी पर सियासी संग्राम, बाबूलाल ने मांगा IG का इस्तीफा, टाइगर ने कहा- अब झारखंडवासी ही करेंगे न्याय

चंपई, लोबिन, सीता सोरेन... क्या अब स्टीफन भी JMM के साथ करेंगे खेला? Viral Video से झारखंड की सियासत में खलबली

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर