Move to Jagran APP

Jharkhand News: गिरिडीह से यह कद्दावर नेता होगा आजसू का प्रत्याशी, सुदेश महतो कल फाइनल करेंगे नाम

Jharkhand Political News in Hindi एनडीए गठबंधन में इस बार भी गिरिडीह सीट आजसू पार्टी के खाते में आई है। आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी वहां से प्रत्याशी होंगे। आजसू के संसदीय बोर्ड की होनेवाली बैठक में शुक्रवार को इसपर मुहर लगने के बाद औपचारिकता पूरी हो जाएगी। भाजपा ने गुरुवार को एनडीए के तहत गिरिडीह सीट आजसू को देने की घोषणा कर दी।

By Neeraj Ambastha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 28 Mar 2024 08:36 PM (IST)
Hero Image
गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे आजसू के प्रत्याशी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News in Hindi । एनडीए गठबंधन के तहत इस बार भी गिरिडीह सीट आजसू पार्टी के खाते में गई है। आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी वहां से प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार को आजसू पार्टी के संसदीय बोर्ड की होनेवाली बैठक में इसपर मुहर लगने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। भाजपा ने गुरुवार को एनडीए गठबंधन के तहत गिरिडीह सीट आजसू को देने की घोषणा कर दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है। यह गठबंधन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर चार जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे।

मरांडी ने सुदेश महतो से मुलाकात की

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को ही आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस क्रम में तीनों नेताओं के बीच गिरिडीह सहित सभी 14 संसदीय सीटों पर मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ने को लेकर मंत्रणा हुई।

सुदेश महतो ने क्या कहा?

बैठक के बारे में बताते हुए सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। एक बार फिर देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय किया है।

उन्होंने कहा कि विकसित झारखंड के लक्ष्य को जनता के सहयोग से हम सभी को मिलकर पूरा करना है। चुनाव की रणनीति को लेकर गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व का चिंतन-मंथन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

गांडेय उपचुनाव पर भी हुई चर्चा

बताया जाता है कि इस दौरान नेताओं के बीच गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा हुई। यहां से आजसू पार्टी अपना प्रत्याशी दे सकती है। हालांकि इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

बता दें कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में गांडेय से भाजपा के प्रत्याशी रहे जयप्रकाश वर्मा झामुमो में सम्मिलित हो चुके हैं। जयप्रकाश वर्मा कोडरमा से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के प्रयास में थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड की इन सीटों से चुनावी ताल ठोकेंगे RJD के महारथी, जानें Lalu Yadav किसे देंगे मौके तो किसका काटेंगे पत्ता?

झारखंड की सियासत में महाभारत जैसा 'धर्मसंकट', चुनावी मैदान में एक-दूसरे के सामने होंगे ये कद्दावर परिवार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।