Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित 17 पर आरोप तय, कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन का मामला

Jharkhand भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य सांसद दीपक प्रकाश कांके विधायक समरी लाल सहित 16 पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरोप तय किया है। बता दें कि कोरोना काल में भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

By Manoj SinghEdited By: Roma RaginiUpdated: Wed, 03 May 2023 08:10 AM (IST)
Hero Image
हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने मामले में BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित 17 पर आरोप तय

रांची, राज्य ब्यूरो। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन करने के मामले में प्रदर्शन करने पर भाजपा नेताओं के खिलाफ सुनवाई हुई। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य सांसद दीपक प्रकाश, कांके विधायक समरी लाल सहित 16 पर आरोप तय किया है।

आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद दीपक प्रकाश सहित सभी आरोपितों से उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया। सभी ने मामले में अपने को निर्दोष बताया और कहा कि वे ट्रायल फेस करेंगे। इसके बाद अदालत ने सभी पर आरोप तय किया और अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके लिए अदालत ने 18 मई की तिथि निर्धारित की।

बता दें कि हेमंत सरकार ने किसानों से धान खरीदा था लेकिन भुगतान नहीं कर पा रही थी। भाजपा नेताओं ने 18 जून 2021 को झारखंड सरकार के कृषि नीति के खिलाफ कांके के सुकुरहुटू में प्रदर्शन किया था। तत्कालीन अंचल निरीक्षक बासुकीनाथ टुडू के लिखित आवेदन पर कांके थाना में दीपक प्रकाश, समरी लाल सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इन पर हुआ आरोप तय

मामले में दीपक प्रकाश, समरी लाल, चुनिंदर महतो, प्रभात भूषण, हरिनाथ साहू, पुरुषोतम दास गोस्वामी, राम लखन मुंडा, अनिल कुमार, दीपक महतो, जनार्दन महतो, थानो मुंडा, बेनी महतो, प्रशांत बैठा, पवन कुमार महतो, बाबूलाल पाहन और मनोज साहू पर आरोप तय किया गया है।