Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RSS All India Executive Board Meeting: पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर बननी चाहिए समग्र नीति : दत्तात्रेय

RSS All India Executive Board Meeting आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध के लिए समग्र नीति बननी चाहिए। एकरूपता दिखनी चाहिए। ऐसा नहीं हो कि कभी प्रतिबंध लगा दिया जाए और कभी छोड़ दिया जाए।

By Kanchan SinghEdited By: Updated: Sat, 30 Oct 2021 02:18 PM (IST)
Hero Image
आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से पटाखों पर प्रतिबंध सही है।

धारवाड़, जेएनएन । आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से पटाखों पर प्रतिबंध सही है। परंतु इसके लिए समग्र नीति बननी चाहिए। एकरूपता दिखनी चाहिए। ऐसा नहीं हो कि कभी प्रतिबंध लगा दिया जाए और कभी छोड़ दिया जाए। फिर एक सप्ताह बाद दीपावली है और अभी प्रतिबंध लगा देने से उस क्षेत्र में लगे लाखों लोगों के रोजगार का क्या होगा। प्रतिबंध लगाने से पहले उनके वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करनी होगी।

वे धारवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के अंतिम दिन शनिवार को पत्रकार वार्ता में पटाखों पर प्रतिबंध से संबंधित पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में तो प्रतिवर्ष चार जुलाई को सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर बङी संख्या में पटाखे फोङे जाते हैं। उससे भी तो पर्यावरण को नुकसान होता है। इसलिए इस विषय पर ऐसी नीति बने जो सभी लोगों पर मान्य हो। समान नागरिक संहिता के संबंध में कहा कि कानून बनाना सरकार का काम है। संघ तो पहले ही अपनी नीति स्पष्ट कर चुकी है। वहीं जनसंख्या नीति ऐसी बने जो सबों पर लागू हो।

मतांतरण पर रोक लगनी चाहिए

सरकार्यवाह ने देश में हो रहे अवैध मतांतरण के संबंध में कहा कि इस पर रोक लगनी चाहिए। व्यक्ति किसी भी मत को मानने के लिए स्वत्रंत है, परंतु लोगों के मत बदलने के लिए किस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, यह देखने वाली बात है। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए। कई सरकारों ने इस पर कानून बनाई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि मूल्य पर नियंत्रण करना सरकार का कर्तव्य है परंतु पिछले दो वर्षों में देश की जो स्थिति बनी उस पर लोगों को भी विचार करना होगा। सरकार को भी पेट्रोल के विकल्प को बढ़ावा देने पर तेजी से विचार करना होगा।