Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranchi में मतगणना के लिए जमकर हो रही तैयारी, काउंटिंग के लिए लगाए जाएंगे 139 टेबल; 700 कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

मतगणना रांची लोकसभा सीट की मतगणना चार जून को होगी। इसके मद्देनजर 30 मई और दो जून को 700 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना के लिए 139 टेबल लगाए जाएंगे और हर टेबल पर तीन मतगणना कर्मी होंगे। काउंटिंग सुपरवाइजर काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर और काउंटिंग असिस्टेंट होंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और पहला रूझान आधे घंटे बाद आ जाएगा।

By kumar Gaurav Edited By: Arijita Sen Updated: Wed, 29 May 2024 08:34 AM (IST)
Hero Image
रांची लोकसभा सीट की मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 139 टेबल

जागरण संवाददाता, रांची। रांची लोकसभा सीट की मतगणना चार जून को होगी। इसके लिए 700 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 30 मई और दो जून को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पहले पोस्टल बैलेट को लेकर कर्मियों को पहला प्रशिक्षण दिया जा चुका है और दूसरा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

हर टेबल पर होंगे तीन कर्मी

प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी होंगे। काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर और काउंटिंग असिस्टेंट होंगे। पंडरा बाजार में सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी। करीब 16 हजार की संख्या में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी।

पहला रूझान सुबह 8.30 बजे से आना शुरू हो जाएगा

सुबह 8.30 बजे से पहला रूझान आना शुरू हो जाएगा। मतगणना स्थल पर विभिन्न विधानसभा के लिए कुल 139 टेबल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट के लिए 20 टेबल लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ पंडरा बजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विधानसभा टेबल
कांके 29
हटिया 26
रांची  24
खिजरी  24
सिल्ली  16
इचागढ़  20
पोस्टल बैलेट 20

गौरतलब है कि झारखंड में बीते शनिवार यानी कि 25 मई को चार संसदीय क्षेत्रों रांची, धनबाद, जमशेदपुर तथा गिरिडीह में मतदान हुआ। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। इन चारों संसदीय क्षेत्रों के कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान संपन्न हुआ।

रांची संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र में मतदान

हटिया - 55.00, ईचागढ़ - 76.55, कांके - 54..61, खिजरी - 63.05 , रांची - 54.90, सिल्ली - 65.34

ये भी पढ़ें:

इस साल झारखंड में कामकाज रहेगा ठप, 6–7 माह आचार संहिता का असर; लोकसभा के बाद इन दो चुनाव की भी तैयारी

किस बात को लेकर छिड़ा था रांची के बार में विवाद? DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें