Move to Jagran APP

JMM के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पढ़ें क्‍या है मामला

झामुमो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को दोहरे हत्याकांड मामले में निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर ठेकेदार भूषण सिंह और राम गोविंद सिंह की हत्या करने का आरोप था। पिछले दिनों अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। इन्‍हें बीते शनिवार को दोषी करार दिया गया था और आज सजा पर फैसला हुआ।

By Manoj Singh Edited By: Arijita Sen Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:42 AM (IST)
Hero Image
झामुमो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को आजीवन कारावास की सजा।

जागरण संवाददाता, रांची। झामुमो के पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को दोहरे हत्याकांड मामले में निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर ठेकेदार भूषण सिंह और राम गोविंद सिंह की हत्या करने का आरोप था। पिछले दिनों अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था।

साल 2013 की है घटना

पौलुस सुरीन और जेठा कच्‍छप ठेकेदार भूषण सिंह एवं रामगोविंद सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना 27 मई, 2013 की है। इसे लेकर मृतक के भाई ने खूंटी के कर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ठेकेदार पर लगा था दुष्‍कर्म का आरोप

दरअसल, ठेकेदार भूषण सिंह पर साल 2013 में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस जांच में दुष्कर्म का मामला फर्जी निकला और पुलिस ने जांच बंद कर दी थी। इसके बाद भूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए विधायक पौलुस सुरीन ने कर्रा में धरना दिया था।

इसी दौरान नक्सलियों ने 27 मई 2013 को ग्राम त्रिला में ठेकेदार भूषण सिंह व रामगोविंद सिंह की एके 47 राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्‍त वह पुस्तकालय के पास ताश खेल रहे। हत्‍या के बाद भूषण की बहन ने पौलुस सुरीन पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।

2009 में JMM के टिकट पर विधायक बने थे पौलुस

मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाहों को प्रस्तुत किया गया था, जबकि बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह को प्रस्तुत किया था।

इस मामले में ट्रायल फेस कर रही तीन महिला सहित चार को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया गया है। बता दें कि पौलुस सुरीन तोरपा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार जेएमएम के टिकट पर 2009 में विधायक बने थे। दूसरी बार वर्ष 2014 में जेएमएम के विधायक चुने गए थे।

ये भी पढ़ें:

High Alert in Ranchi: रांची में 11 अप्रैल को भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, ईद और सरहुल को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस

क्या बांग्लादेशी घुसपैठ पर CAA के तहत हो सकती है कार्रवाई? झारखंड हाईकोर्ट का केंद्र से सवाल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।