Move to Jagran APP

Jharkhand Election: भाकपा ने 12 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, चतरा से डोमन और कांके से संतोष पर दांव

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्य के 15 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाकपा के राज्य सचिव महेन्द्र पाठक ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। रांची हजारीबाग व रामगढ़ सीट पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

By Dilip Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 22 Oct 2024 06:37 PM (IST)
Hero Image
भाकपा 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, शेष तीन प्रत्याशियों के नामों की जल्द करेगी घोषणा

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election 2024 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) झारखंड विधानसभा की 15 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है और पार्टी ने इनमें से 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी है। भाकपा के राज्य कार्यालय में पार्टी के राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के पीके पांडेय, केडी सिंह और अजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

ये हैं 12 सीट व उनके प्रत्याशी

  • कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया (नाला), छाया कोल (सारठ), महादेव राम (बरकट्ठा), महेंद्र पाठक (मांडू), रुचिर तिवारी (डालटेनगंज), संतोष रजक (कांके), सुरेश कुमार भुइयां (सिमरिया), डोमन भुइयां (चतरा), महेंद्र उरांव (विशुनपुर), घनश्याम पाठक (भवनाथपुर), अनिरुद्ध कुमार (बड़कागांव) व रामचंद्र हेम्ब्रम (पोड़ेयाहाट)।

ये हैं तीन सीट जहां प्रत्याशी के नाम की होनी है घोषणा

  • रांची, हजारीबाग व रामगढ़।

विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात होंगे 14705 गृह रक्षक

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के सभी 24 जिलों में 14 हजार 705 गृह रक्षकों को तैनात किया जाएगा। आइजी अभियान सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी होमकर अमोल विनुकांत ने गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी को इस बाबत पत्राचार किया है। इन गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति नौ नवंबर से 24 नवंबर तक यानी कुल 16 दिनों के लिए चुनाव ड्यूटी लगेगी।

आईजी अभियान ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य में 13 व 20 नवंबर को मतदान है। मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए काफी संख्या में बल की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी। राज्य के सभी जिलों में उपलब्ध 21007 गृह रक्षक तैनात हैं। इनमें 16696 गृह रक्षक ग्रामीण व 4311 गृह रक्षक शहरी क्षेत्र में तैनात हैं।

इन 21,007 गृह रक्षकों में से 70 प्रतिशत यानी 14705 गृह रक्षक चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने हैं। आइजी अभियान ने डीजी गृह रक्षा वाहिनी से अनुरोध किया है कि इन 14705 गृह रक्षकों को चुनाव कार्य के लिए प्रशिक्षित व ब्रिफिंग होगी। उन्होंने इसके लिए इसपर आगे की कार्रवाई का आग्रह किया है।

सिर्फ मतदान कर्मियों के लिए ही स्कूली वाहनों का इस्तेमाल करने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने विधानसभा चुनाव में कम से कम स्कूली वाहन लेने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का अधिक नुकसान न हो। स्कूली बसों को चुनाव कार्य क लिए लेने से कक्षाएं कम से कम बाधित हों।

उन्होंने मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ वाहन प्रबंधन प्रणाली की आनलाइन समीक्षा के क्रम में ये निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: अर्जुन मुंडा के खास चले गए हेमंत के पास, लक्ष्मण कराएंगे अपनी चुनावी ताकत का एहसास

ये भी पढ़ें- चतरा और सिमरिया में रोचक 'खेल', चुनावी दंगल में पहली बार नहीं दिखेगी कांग्रेस; JMM-RJD पर जताया भरोसा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।