Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2023: रांची में पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लगी लंबी कतारें

रांची में पूजा-पंडालों में पट खुलते ही मां के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में चारों तरफ आरती व घंटी की ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही है। भव्य पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। औम तौर पर पूजा-पंडालों में भक्तों की भीड़ सप्तमी से होती है लेकिन इस साल षष्ठी से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

By Neelmani ChoudharyEdited By: Shashank ShekharUpdated: Sat, 21 Oct 2023 09:30 AM (IST)
Hero Image
रांची में पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, सड़कों पर वाहनों की लगी कतारें

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के लगभग सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए हैं। सुबह-शाम घरों से आरती व घंटी की ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही है।

वहीं, राजधानी के भव्य पंडालों में विराजमान मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। माता की तेजोमय आभा का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो रहे हैं।

इस साल षष्ठी से उमड़ने लगी भीड़

अमूमन सप्तमी तिथि से पंडालों में भीड़ होती है, लेकिन इस बार षष्ठी तिथि से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है। माता के जयकारे से राजधानी गुंजायमान है।

शुक्रवार को शाम बाद राजधानी की सड़कों पर दर्शनार्थियों का रेला रहा। श्रद्धालु देर रात तक एक पंडाल से दूसरे पंडाल जाकर माता का दर्शन करते रहे। इसके बाद लोग मेला का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

सबसे ज्यादा भीड़ बकरी बाजार, राजस्थान मित्र मंडल, रातू रोड आरआर स्पोर्टिंग क्लब, सत्य अमर लोक, हरमू पंच मंदिर, बांधगाड़ी में देखी गई।

जगमग लाइट से सड़कें हुईं रौशन

दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल के साथ आस-पास की सड़कों की भी सजावट की गई है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए हैं जिस पर इलेक्ट्रिक लाइट की कलाकृति की गई है। आरआर स्पोर्टिंग क्लब में स्थापित मां दुर्गा की भव्य मूर्ति। पट खुलने के बाद शुक्रवार को पंडाल में मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें: Indian Railway: परदेसियों का घर आना हुआ मुश्किल! बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल; देखिए पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Ram Mandir दर्शन के लिए गांव-गांव में निमंत्रण देंगे स्वयंसेवक, 1 से 15 जनवरी तक पूरे देश में चलेगा विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन को भव्य बनाएगी BJP, नई टीम की भी जल्द करेगी घोषणा