Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Dengue Cases: झारखंड में डेंगू का कहर, चार साल का टूटा रिकॉर्ड; 2023 में अब तक 1534 नए केस मिले

Jharkhand Dengue News। झारखंड में डेंगू की बढ़ती संख्या ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक डेंगू के 1534 नए मरीज मिले हैं। राज्य में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इस साल डेंगू से छह मरीजों की मौत भी हुई है। ये सभी मौत पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई।

By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank ShekharUpdated: Sat, 30 Sep 2023 11:47 AM (IST)
Hero Image
झारखंड में डेंगू का कहर, चार साल का टूटा रिकॉर्ड

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में डेंगू के बढ़ती मरीजों की संख्या ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक मिले मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार को पार कर गया है।

राज्य में शुक्रवार को भी डेंगू के 41 नए मरीज मिले। इसमें अकेले 19 मरीज पूर्वी सिंहभूम से मिले हैं। इसके अलावा चतरा में सात, पाकुड़ में पांच, धनबाद में चार, दुमका में तीन, सिमडेगा में दो तथा हजारीबाग में एक मरीज मिले हैं। राज्य में इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के 1,534 तथा चिकुनगुनिया के 240 मरीज मिल चुके हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस सप्ताह डेंगू के दैनिक मामले में थोड़ी कमी आई है। राज्य मलेरिया पदाधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य में अब यह बीमारी घट रही है। पहले दैनिक मामले 50 से अधिक मिल रहे थे। अब इससे कम मरीज मिल रहे हैं और चिकुनगुनिया का भी शुक्रवार को कोई केस नहीं मिला।

डेंगू से इस वर्ष छह मरीज की मौत

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल राज्य में डेंगू से छह मरीजों की मौत हुई है। ये सभी मौत पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई। बता दें कि सरकारी आंकड़ों में ही हाल के कई सालों में या तो किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी या फिर महज एक मौत हुई थी।

इस साल छह जिलों में नहीं कोई केस

इस वर्ष अब तक छह जिलों को छोड़कर सभी जिलों में डेंगू के मरीज मिले हैं। जिन जिलों में कोई मरीज नहीं मिले उनमें गोड्डा, गुमला, लातेहार, पलामू, रामगढ़ तथा जामताड़ा सम्मिलित हैं।

सबसे अधिक 891 डेंगू मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं। वहीं, साहिबगंज में 202 और सरायकेला खरसावां में 109 मरीज मिले हैं।

अन्य जिलों की बात करें तो रांची में 69, दुमका में 51, हजारीबाग में 43, धनबाद में 40, देवघर में 27, गिरिडीह में 19, खूंटी में 19, पाकुड़ में 16, चतरा में 14, लोहरदगा में 06, बोकारो में 05, कोडरमा में 01 तथा गढ़वा में 01 मरीज अब तक मिले हैं।

रांची में चिकुनगुनिया के सबसे अधिक मरीज

चिकुनगुनिया के इस वर्ष अबतक सबसे अधिक मरीज रांची में मिले हैं। रांची में अब तक 162, पूर्वी सिंहभूम में 56, देवघर में 10 गोड्डा में 08 और लोहरदगा में 04 मरीज मिले हैं। हालांकि, कोई मौत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 की एक्ट्रेस का कोर्ट में दर्ज होगा बयान, इस फिल्म मेकर ने अमीषा पटेल पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप

किस वर्ष मिले डेंगू के कितने मरीज

     वर्ष                मरीज                      मौत

1.  2018              463                        01

2. 2019               825                        00

3. 2020                 79                        00

4. 2021              220                         01

5. 2022              290                         00

    2023             1,534                       06

यह भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सोरेन की अधिकारियों संग बैठक, दिए कई जरूरी दिशा-निर्देश; मानव तस्करी पर सरकार सख्त

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें