Move to Jagran APP

Dumka Result 2024: हेमंत सोरेन की भाभी क्यों हारी चुनाव? चौंकाने वाली वजह आई सामने; यह गलती पड़ गई भारी

Dumka Result 2024 झारखंड में लोकसभा चुनाव परिणाम इस बार थोड़ा चौंकाने वाला आया है। इस क्रम में दुमका सीट सबसे अधिक चर्चा में रही। क्योंकि यहां से हेमंत सोरेन की भाभी सीतो सोरेन मैदान में थी। सीता सोरेन कई राउंड में आगे निकलती दिखीं लेकिन बाद में पिछड़ती चली गईं। अब इसकी वजह भी सामने आई है कि आखिर उनकी हार क्यों हुई?

By Pradeep singh Edited By: Sanjeev Kumar Published: Wed, 05 Jun 2024 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:13 PM (IST)
हेमंत सोरेन और उनकी भाभी सीता सोरेन (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। दुमका लोकसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन क्यों हारी, इसका कारण अब सामने आ गया है। एक गलती उनपर भारी पड़ गई।  दरअसल, जामताड़ा विधानसभा ने सीता सोरेन का खेल बिगाड़ दिया। यहां पर ही वह पिछड़ गईं। अगर, इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा थोड़ी और मेहनत कर देती तो खेल बन सकता था।

नलिन सोरेन को जामताड़ा में ही मिली जबरदस्त बढ़त

दुमका लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत में जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से मिले वोटों की अहम भूमिका रही। आरंभ में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कई राउंड में नलिन सोरेन से बढ़त बनाई। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का ईवीएम खुला तो उन्हें तेजी से बढ़त मिली।

नलिन सोरेन को लगभग 44000 वोट जामताड़ा से ही मिले

नलिन सोरेन को लगभग 44 हजार से अधिक वोट जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से मिले, जिससे उन्होंने सीता सोरेन को पीछे धकेलने में कामयाबी पाई। इसके पीछे जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी की अहम भूमिका रही। नलिन सोरेन को टिकट मिलने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा में मिले वोट को बढ़ाने में भी कामयाबी पाई।

इरफान अंसारी ने नलिन सोरेन के लिए की जबरदस्त मेहनत

इरफान अंसारी ने पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग 39 हजार वोट से जीत दर्ज की थी। उससे अधिक वोट यहां झामुमो प्रत्याशी के खाते में आए तो जीत की राह खुल गई। इसी अंतर की वजह से उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी को शिकस्त दी। हालांकि भाजपा ने रणनीतिक तौर पर जामताड़ा में मजबूत घेराबंदी की थी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में यहां बड़ी चुनावी सभा की। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी क्षेत्र की परिस्थिति को देखते हुए कैंप किया। इस परिणाम से इरफान अंसारी का भी कद बढ़ा है।

भाजपा ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को तोड़ने का काम किया

 इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को तोड़ने का काम किया। जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया। चुनाव में गलत शब्दों का भी उपयोग किया गया। लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि जामताड़ा में भाजपा का प्रभाव नहीं चलने वाला है।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में BJP को मिला एक और दर्द, पीएम मोदी को सोचने पर कर देगा मजबूर

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में रणनीतिक बढ़त लेने में सफल रही कांग्रेस, झामुमो के साथ इन सीटों पर दिखाया दम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.