Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dumri by election result 2023: बेबी देवी की जीत के बाद विरोधियों के लिए वन मैन आर्मी बने सीएम हेमंत सोरेन

डुमरी चुनाव में आईएनडीआईए की उम्मीदवार व झारखंड सरकार में मंत्री बेबी देवी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। उन्होंने झामुमो की टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने भी काफी मेहनत की। इस चुनाव को अपने पक्ष में करने के बाद वह विरोधियों के लिए वन मैन आर्मी साबित हुए हैं।

By Mukul KumarEdited By: Mukul KumarUpdated: Sat, 09 Sep 2023 01:11 PM (IST)
Hero Image
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फोटो- जागरण

राज्य ब्यूरो, रांची। जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमान संभाली थी तो उनकी कार्यक्षमता पर संदेह किया जा रहा था। काफी कम समय में उन्होंने इस आकलन को गलत साबित कर दिया।

2019 के विधानसभा चुनाव में भी किया जबरदस्त प्रदर्शन

पांच वर्ष विपक्ष में रहने के दौरान वे लगातार मुखर रहे और अलग पहचान बनाई। इसका परिणाम हुआ कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 सीट झटके।

उन्होंने भाजपा को पीछे धकेल दिया। डुमरी में भी प्रत्याशी चयन से लेकर रणनीति बनाने और प्रचार अभियान में खुद को झोंक दिया। रणनीतिक तरीके से उन्होंने अलग-अलग मोर्चे पर विश्वस्तों को लगाया। इस लिहाज से वे विरोधियों के लिए वन मैन आर्मी बनकर उभरे।

आजसू का दावा, सरकारी तंत्र का हुआ गलत इस्तेमाल

आजसू पार्टी ने कहा है कि डुमरी उपचुनाव में सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल हुआ। इसके बाद भी पिछले चुनाव की अपेक्षा एनडीए का वोट शेयर बढ़ा। प्रवक्ता डा. देवशरण भगत ने कहा कि इस उपचुनाव का सकारात्मक परिणाम आनेवाले चुनावों में देखने को मिलेगा।

सरकारी कर्मचारी झामुमो के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे थे। एनडीए की सभाओं में बाधा उत्पन्न की गई। एनडीए ने पूरी ताकत के साथ इस चुनाव को लड़ा जिसका परिणाम है कि उनकी प्रत्याशी को 83,164 मत प्राप्त हुए। इसके लिए आजसू पार्टी गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करती है।

यह भी पढ़ें- Dumri by election 2023: जानें कौन हैं NDA प्रत्‍याशी यशोदा देवी, जिन्होंने अंत तक दी बेबी देवी को कड़ी टक्कर

बता दें कि डुमरी उपचुनाव में मंत्री बेबी देवी ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर यशोदा देवी रहीं। अंत तक उन्होंने वोटों के लिए संघर्ष किया। बेबी देवी की जीत के पीछे सीएम हेमंत सोरेन का हाथ है। उन्होंने इस चुनाव को अपने हक में लाने के लिए हर तरह से रणनीति तय की। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर