Move to Jagran APP

कोहरे का असर... बेंगलुरु-पुणे से रांची आ रहे इंडिगो फ्लाइट्स को कोलकाता करना पड़ा डायवर्ट, कई विमान रद्द

मौसम खराब होने व कोहरे के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को इंडिगो के बेंगलुरु/पुणे से रांची आ रहे विमान (6ई-221 व 6ई 6272) को कोलकाता डायवर्ट किया गया। वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया के चार व इंडिगो के आठ विमानों के उड़ान रद्द कर दिए गए। विमानों के रद्द होने व विलंब से आगमन व प्रस्थान के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

By Rajesh Pathak Edited By: Shashank ShekharPublished: Sat, 20 Jan 2024 01:39 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2024 01:39 PM (IST)
कोहरे का असर... बेंगलुरु-पुणे से रांची आ रहे इंडिगो फ्लाइट्स को कोलकाता करना पड़ा डायवर्ट, कई विमान रद्द

जागरण संवाददाता, रांची। मौसम खराब होने व कोहरे के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को इंडिगो के बेंगलुरु/पुणे से रांची आ रहे विमान (6ई-221 व 6ई 6272) को कोलकाता डायवर्ट किया गया। वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया के चार व इंडिगो के आठ विमानों के उड़ान रद्द कर दिए गए।

मौसम खराब होने के कारण हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता व दिल्ली से आने वाले इंडिगो व एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और विलंब से उड़ान भरे। विमानों के रद्द होने व विलंब से आगमन व प्रस्थान के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उन्हें टर्मिनल भवन के अंदर काफी देर तक समय व्यतीत करना पड़ा।

रद्द किए गए इंडिगो विमान के उड़ान

हैदराबाद-रांची 6ई 186/6ई 191

कोलकाता-रांची 6ई 7561/7562

पुणे-बेंगलुरु 6ई 6484/6799

दिल्ली-रांची 6ई 2022/5043

दिल्ली-रांची 6ई 2093/5694

चेन्नई-रांची 6ई 758/772

मुंबई-रांची 6ई 6119/6128

रद्द किए गए एयर इंडिया एक्सप्रेस विमानों के उड़ान

मुंबई-रांची आइ5-331/335

दिल्ली-रांची आइ5-744/745

बेंगलुरु-रांची आइ5-819/820

दिल्ली-रांची आइ5-710/549

विलंब से रांची पहुंचने वाले विमान

हैदराबाद-रांची इंडिगो (6ई 421) एक घंटे 25 मिनट

मुंबई-रांची इंडिगो (6ई 6119) एक घंटे 22 मिनट

चेन्नई-रांची इंडिगो (6ई 6113) एक घंटे 18 मिनट

चेन्नई-रांची इंडिगो (6ई 758) 55 मिनट

बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आइ 51543) 40 मिनट

मुंबई-रांची इंडिगो (6ई 5348) 43 मिनट

बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आइ 5942) 25 मिनट

दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आइ 5589) 18 मिनट

विलंब से उड़ान भरने वाले विमान

रांची-पुणे इंडिगो (6ई 6272) दो घंटे 55 मिनट

रांची-हैदराबाद इंडिगो (6ई 398) दो घंटे 16 मिनट

रांची-मुंबई इंडिगो (6ई 6128) एक घंटे 53 मिनट

रांची-चेन्नई इंडिगो (6ई 772) एक घंटे 51 मिनट

रांची-चेन्नई इंडिगो (6ई 209) एक घंटे 44 मिनट

रांची-मुंबई इंडिगो (6ई 298) एक घंटे 24 मिनट

रांची-दिल्ली इंडिगो (6ई 2422) एक घंटे 08 मिनट

रांची-कोलकाता इंडिगो (6ई 7235) एक घंटे 03 मिनट

रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस (आइ 51568) 46 मिनट

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: जमशेदपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, उग्र लोगों ने किया थाना का घेराव; जमकर मचाया हंगाम

ये भी पढ़ें: बेटियों की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां; पल भर में पसरा मातम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.