Move to Jagran APP

फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग समापन

रांची: होटवार में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग समापन रविवार को हो गया। देश-विदे

By JagranEdited By: Updated: Mon, 28 May 2018 07:32 AM (IST)
Hero Image
फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग समापन

रांची: होटवार में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग समापन रविवार को हो गया। देश-विदेश के दो दर्जन कलाकार रांची आए थे। इस अवार्ड नाइट में कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। जाने-माने फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी से लेकर महेश भट्ट, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, विजय राज, रवि किशन, देवी, रशियन कलाकार ओल्का, सौंदर्या शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा आदि कलाकारों ने ढोल, मांदर जमकर बजाया। नंदलाल नायक की टीम ने ढोल-नगाड़ा बजाना शुरू किया तो सभी कलाकार मंच पर पहुंचे और खूब बजाया। पंकज झा तो ढोल पर नृत्य करने लगे। रमेश सिप्पी गले में मांदर लेकर बजाने लगे। पूरा स्टेडियम भी साथ दे रहा था। झारखंड की कला-संस्कृति देख अतिथि मुग्ध हो गए। पद्मश्री मुकुंद नायक ने भी अपने दल के साथ मर्दानी झूमर पेश किया। इस रंगारंग कार्यक्रम का संचालन अमन वर्मा और शिखा मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। फिर राष्ट्रगान हुआ।

श्रीदेवी को किया गया याद

इस मौके पर विपुल नायक की टीम ने श्रीदेवी को याद किया। उनके गीतों पर नृत्य कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चांदनी से लेकर उनकी लोकप्रिय गीतों पर दो दर्जन कलाकारों ने नृत्य किया।

तेरी आंख्या का यो काजल

हरियाणा से चलकर लोकप्रिय लोक गायिका सपना चौधरी को डॉ अशोक चोपड़ा परफार्मिग अवार्ड से नवाजा गया। राम राम जी से सपना ने अभिवादन किया। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा व भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी मौजूद थे। पुरस्कार देने के बाद सपना से अमन ने नृत्य करने की गुजारिश कर दी। फिर तो पूछना ही नहीं था। पूरा स्टेडियम शोर में डूब गया। दो मिनट गीत चले.तेरी आंख्या का यो काजल, मन करे है..मैं बल बल बल बल..। हर कोई झूमने ही नहीं लगा, सभी इस क्षण को मोबाइल में कैद करने लगे। स्टेडियम मोबाइल की रोशनी से जगमगा गया।

महेश भट्ट ने जताया आभार

इस मौके पर महेश भट्ट को माइल स्टोन आफ झारखंड फिल्म पालिसी से नवाजा गया। अखिलेंद्र मिश्रा ने यह पुरस्कार प्रदान किया। महेश भट्ट ने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि यह फिल्मोत्सव कई कलाकारों को जन्म देगा और इससे एक माहौल बनेगा। एक नई इंडस्ट्रीज भी यहां खड़ी होगी। लोग अब आ रहे हैं यहां शूटिंग के लिए।

जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा..

ये रवि किशन थे। आते ही यह डायलाग बोला। रवि किशन ने भी सरकार की तारीफ की। कहा, यहां मेरी कई फिल्मों की शूटिंग हुई। आगे भी यहां फिल्मों की शूटिंग होती रहेगी। यहां की फिल्म पालिसी बहुत अच्छी है। कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज की नजर अब झारखंड की ओर है। राज्य के हर काबिल कलाकारों को फिल्मों में काम मिलेगा काम। रवि किशन को बेस्ट भोजपुरी अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम में कलाकारों का जमावड़ा रहा। इस मौके पर सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह, प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी, स्पेन से प्रभाकर शरण, पोलैंड की अभिनेत्री नतालिया जॉनसेक, ईरान की लीली वेलपौर, पवन शर्मा, अनिता नेहा खलखो, स्नेह उलाल, निर्देशक प्रेम मोदी, लाल विजय शाहदेव, संध्या तिवारी, नंदीश भाटिया, विनोद आनंद, करण सिंह अरोड़ा, पवन शर्मा, गायिका शिल्पा रॉव, कोलंबिया से मिसेज सरिता, कोमल नाहटा, रश्मि भार्गव, मनीष अवस्थी, संजीव जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइन मिया लकड़ा, पद्मश्री मुकुंद नायक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। ऋषिप्रकाश मिश्र ने सबका तहेदिल से स्वागत और आभार जताया।

प्रियंका ने भेजा विडियो संदेश

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी आने वाली थीं। उन्हें श्रीदेवी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होना था, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उनकी मां मधु चोपड़ा ने यह अवार्ड लिया। मधु ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। झारखंड मेरा घर है और घर में सम्मानित होना एक अलग आनंद देता है। इसके बाद प्रियंका ने अपने वीडियो संदेश में न आने पर अफसोस जताया। कहा, काम की वजह से नहीं आ पा रही हैं, लेकिन मेरी हार्दिक शुभकामना है और अगली बार जरूर आने की कोशिश करूंगी। बाक्स में ----

प्रेम पोथी एवं सनकी दारोगा झारखंड में बनेगी : रवि किशन

रांची : मेगा स्टार रवि किशन ने कहा कि झारखंड के कलाकारों के लिए मेरी दो ¨हदी फिल्में प्रेम पोथी एवं सनकी दारोगा की पूरी शूटिंग झारखंड की धरती पर होगी। सनकी दारोगा फिल्म देश में लगातार हो रहे बलात्कार की घटनाओं से संबंधित कहानी पर आधारित है। होनहार एवं काबिल कलाकारों को चयन कर फिल्मों में काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों फिल्मों के अलावा एकता कपूर एवं विवेक कपूर की एक ¨हदी मूवी आएगी, जिसका नाम है दि फैमली। इस फिल्म के कुछ दृश्य झारखंड के प्राकृतिक स्थलों पर शूट की जाएगी।

----

जिन्हें मिला सम्मान

महेश भट्ट को माइल स्टोन आफ झारखंड फिल्म पॉलिसी अवार्ड

प्रियंका चोपड़ा को श्रीदेवी एक्सीलेंस अवार्ड

फहीरुद्दीन शहरियार को एक्सीलेंस इन लैंडमार्क जर्नलिज्म अवार्ड

सपना चौधरी को डॉ अशोक चोपड़ा फॉर परफार्मिग आर्ट

मनीषा कोइराला को अलबर्ट एक्का ब्रावो अवार्ड (मनीषा नहीं आई थीं)

एहिना मस्टिका को बेस्ट स्प्रीचुअल रिसर्च शार्ट फिल्म अवार्ड

पंकज सोनी को झारखंड फोक प्रमोशन अवार्ड

करन सिंह अरोड़ा को प्राइड आफ झारखंड अवार्ड

विजय राज को लोहरदगा के लिए विशेष सपोर्टिग एक्टर का अवार्ड

अखिलेंद्र मिश्रा को बिल्लू उस्ताद के लिए क्रिटिक अवार्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिग एक्टर

सर्वदमन शाहदेव को लोहरदगा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड

स्पेन के प्रभाकर शरण को हीरो आफ द इयर अवार्ड

प्रेम मोदी को बेस्ट आर्ट फिल्म पंचलैट के लिए

शेखर को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म चिकन करी फिल्म के लिए

नतालिया को बेस्ट इंटरनेशल एक्ट्रेस फॉर द फिल्म चिकन करी के लिए

सैयद इकबाल खान को वीमेन इंपावरमेंट अवार्ड फॉर दी फीचर फिल्म एलएयू के लिए

हर्षित राजावत को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट

गौतम सिंह को बेस्ट क्रिटिक अवार्ड

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।