Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railways: रेलयात्रियों को राहत, अभी चलती रहेंगी ये आठ ट्रेनें, यहां देखें टाइम टेबल और स्टॉपेज...

Indian Railway रांची रेल मंडल अंतर्गत 8 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन ट्रेनों को विस्तार दिया गया है। ट्रेन संख्या 02835 हटिया - यशवंतपुर (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल 28/09/2021 से 28/12/2021 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को हटिया से चलेगी।

By Kanchan SinghEdited By: Updated: Sun, 12 Sep 2021 12:36 AM (IST)
Hero Image
रांची रेल मंडल अंतर्गत आठ स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

रांची,जासं। रांची रेल मंडल अंतर्गत 8 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन ट्रेनों को विस्तार दिया गया है। ट्रेन संख्या 02835 हटिया - यशवंतपुर (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 28/09/2021 से 28/12/2021 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को हटिया से चलेगी।

ट्रेन संख्या 02836 यशवंतपुर – हटिया (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 30/09/2021 से 30/12/2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को यशवंतपुर से चलेगी।

ट्रेन संख्या 02812 हटिया - लोकमान्य तिलक (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 25/09/2021 से 31/12/2021 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को हटिया से चलेगी।ट्रेन संख्या 02811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस - हटिया (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 27/09/2021 से 02/01/2022 तक प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को लोकमान्य तिलक से चलेगी।

ट्रेन संख्या 08626 हटिया - पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 29/09/2021 से 31/12/2021 तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी। ट्रेन संख्या 08625 पूर्णिया कोर्ट - हटिया स्पेशल ट्रेन 30/09/2021 से दिनांक 01/01/2022 तक प्रतिदिन पूर्णिया कोर्ट से चलेगी।

ट्रेन संख्या 02803 रांची - हावड़ा स्पेशल ट्रेन 29/09/2021 से 31/12/2021 तक प्रतिदिन रांची स्टेशन से चलेगी | ट्रेन संख्या 02804 हावड़ा - रांची स्पेशल ट्रेन 30/09/2021 से 01/01/2022 तक प्रतिदिन हावड़ा से चलेगी |

ट्रेन संख्या 08624 हटिया - इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन 29/09/2021 से 31/12/2021 तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी।ट्रेन संख्या 08623 इस्लामपुर - हटिया स्पेशल ट्रेन 30/09/2021 से 01/01/2022 तक प्रतिदिन इस्लामपुर से चलेगी।

ट्रेन संख्या 02583 हटिया - आनंद विहार टर्मिनल ( त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 04/10/2021 से 30/12/2021 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार को हटिया से चलेगी | ट्रेन संख्या 02584 आनंद विहार टर्मिनल - हटिया (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 05/10/2021 से 03/01/2022 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी |

ट्रेन संख्या 02579 हटिया - आनंद विहार टर्मिनल (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 01/10/2021 से 31/12/2021 तक प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शुक्रवार को हटिया से चलेगी | ट्रेन संख्या 02580 आनंद विहार टर्मिनल - हटिया (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 02/10/2021 से 01/01/2022 तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी |

ट्रेन संख्या 08637 हटिया - बेंगलुरु कैंट (साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 02/10/2021 से 25/12/2021 तक प्रत्येक शनिवार को हटिया से चलेगी | ट्रेन संख्या 08638 बेंगलुरु कैंट - हटिया (साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन 05/10/2021 से 28/12/2021 तक प्रत्येक मंगलवार को बेंगलुरु कैंट से चलेगी |

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें