Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गर्भपात के बाद भ्रूण को काले प्‍लास्टिक में भर पुल के नीचे पानी में फेंका, शर्मनाक करतूत से इलाके में सनसनी

पुल के नीचे जमे पानी में पड़े प्‍लास्टिक के काले बैग पर सबसे पहले एक बच्‍चे की नजर पड़ी जो वहां मछली पकड़ने के लिए आया था। उसने कुछ काम का मिलने के इरादे से बैग को खोला। इसके बाद उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Mon, 12 Dec 2022 09:57 AM (IST)
Hero Image
भ्रूण को प्‍लास्टिक के काले बैग में भरकर पुल के नीचे फेंका गया

संसू, बेड़ो। रांची (Ranchi) के बेड़ो (Bero) में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। रविवार की सुबह हंठुआ पुल के नीचे जमे पानी में भ्रूण (Fetus) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बेड़ो थाना क्षेत्र के बेड़ो से साईं मंदिर जाने वाली सड़क के हंठुआ पुल के नीचे जमे पानी में बच्चे का भ्रूण मिलने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इस पर सबसे पहले नजर मछली पकड़ने आए एक बच्चे की पड़ी थी, उसी ने सबसे पहले पानी में पड़ा काला प्लास्टिक देखा था। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। जानकारी बेड़ो थाना पुलिस (Bero Police Station) भी दी गई।

झारखंड में लिंग परीक्षण के मुखबिर को मिलेंगे एक लाख रुपये, लड़कियों की गिरती संख्‍या बना चिंता का विषय

लोकलाज के डर से भ्रूण को लगाया ठिकाने

इसके बाद थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर एएसआई (Assistant Sub Inspector) अक्षय सिंह व पुलिसकर्मी पुल के पास पहुंचे। यहां पुलिस ने भ्रूण को बरामद कर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्था) भेज दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लोकलाज के चलते वहां भ्रूण को फेंका गया है। आसपास के लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि शनिवार को शाम के बाद पुल में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया होगा।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

वहीं, मछली पकड़ने वाले एक बालक ने प्लास्टिक में कोई काम की चीज मिलने की उम्मीद से उसे खोला था। बालक ने जैसे ही खोला तो उसके होश उड़ गए। प्लास्टिक में एक अजन्मे बच्चे की लाश थी। थानाप्रभारी (Station In charge) मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जाएगा।

छुट्टियों में मंगेतर से मिलने आए सेना के जवान की काली करतूत, बाथरूम में नहाती हुई छात्राओं का बनाया वीडियो

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें