Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: 'झारखंड में नहीं चली BJP की चाल...', बिहार के पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Jharkhand News झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी दल सक्र‍ियता के साथ काम कर रहे हैं। इसी क्रम में वर्तमान की महागठबंधन सरकार के सहयोगी दल राजद ने भी साफ कर दिया कि इस बार भी वे महागठबंधन में शामिल रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि हमारा गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। वहीं इस दौरान उन्‍होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

By Dilip Kumar Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 15 Jul 2024 08:29 AM (IST)
Hero Image
बिहार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में की हेमंत सोरेन सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी की जो चाल थी, वह सफल नहीं हो पाई। हेमंत सोरेन जमानत पर जनता के बीच आ गए।

राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार सही दिशा में चल रही है, आगे भी चलेगी। आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन फिर पूर्ण बहुमत से आएगी। राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर राजद महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

श्याम रजक ने कहा कि केंद्र सरकार के पास सिर्फ हिंदु-मुस्लिम एजेंडा है। जनता उनके एजेंडे को समझ गई है। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा की सरकार को सबक सिखाया और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार से केंद्र सरकार अभी उबर नहीं पाई है।

उदय शंकर व आशा सोनी ने ली जदयू की सदस्यता

लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़नेवाले उदय शंकर खवाडे तथा भाजपा नेत्री आशा सोनी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने रविवार को दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उदयशंकर ने गोड्डा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें वे तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि, उन्हें 26,837 वोट ही मिले थे।

जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद खवाडे ने कहा कि पिछला चुनाव उन्होंने समाजवाद विचारधारा को लेकर लड़ा और जिस तरह से केंद्र में सरकार बनाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही उससे वे काफ़ी प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें - 

Jharkhand Election: झारखंड में इन सीटों पर विस चुनाव लड़ेगी JDU, केंद्र को भेजी जाएगी लिस्ट

Hemant Soren: दिल्ली से लौटने के बाद बनारस की गलियों में घूमे CM हेमंत सोरेन, पत्नी संग मंदिरों में टेका माथा