Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Champai Soren: झारखंड में सियासी भूचाल, पूर्व CM चंपई सोरेन दिल्ली पहुंचे; दे दी पहली प्रतिक्रिया

Champai Soren Delhi Visit झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने बताया कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारा कोई कार्यक्रम यहां नहीं है। चंपई सोरेन एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 0769 से दिल्ली पहुंचे।

By Pradeep singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 18 Aug 2024 01:20 PM (IST)
Hero Image
चंपई सोरेन दिल्ली रवाना हुए ( पीटीआई फोटो)

जागरण संवाददाता, रांची। Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच गए। चंपई सोरेन ने दिल्ली पहुंचते ही मीडिया में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

चंपई सोरेन से जब मीडिया ने पूछा कि क्या दिल्ली में आपकी किसी नेता से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि मेरी किसी नेता से मुलाकात नहीं हुई है। मेरा यहां जब कोई कार्यक्रम ही नहीं है तो हम कैसे किसी से मुलाकात करेंगे। हम यहां अभी निजी काम से आए हैं और काम करके जाएंगे। 

वहीं जब मीडिया ने पूछा कि आप कोलकाता किस लिए गए थे। इस पर चंपई सोरेन ने कहा कि हम कोलकाता से ही दिल्ली आए हैं। फिर उनसे जब पूछा गया कि क्या आप अभी झामुमो में रहेंगे या छोड़ेंगे तो इसपर उन्होंने कहा कि हम जहां पर हैं वहीं पर रहेंगे।

चंपई सोरेन वाहनों का काफिला छोड़ दिल्ली पहुंचे

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि चंपई सोरेन (Champai Soren) शनिवार को ही अपने वाहनों का काफिला जमशेदपुर सर्किट हाउस में छोड़ पहले कोलकाता गए, फिर आज वहां से दिल्ली पहुंचे। वे केवल दो गाड़ियों के साथ कोलकाता होते हुए दिल्ली रवाना हुए। सर्किट हाउस में उनके काफिले की तीन वाहन खड़े हैं। वहीं चंपई के साथ कोल्हान के विधायकों के दिल्ली जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।

झामुमो के सभी विधायक क्षेत्र में है, कोई कहीं नहीं गया : रामदास सोरेन

घाटशिला के विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने उनके विभिन्न टेलीविजन चैनल में भाजपा में शामिल होने के चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा की उनके नाम की गलत अफवाहें उड़ाई जा रही है। वे पार्टी के सच्चे सिपाही है। पार्टी के साथ हूं आगे भी पार्टी के साथ ही बना रहूंगा।

विधायक रामदास सोरेन ने कहा की पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी झामुमो विधायक अपने क्षेत्र में ही है। कोई कहीं नहीं गया। हमारे विधायक जनता की सेवा में लगे हुए है। चम्पाई सोरेन के दिल्ली व भाजपा में जाने की बात पर उन्होंने कहा की उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

100 करोड़ भी कोई दे दें नहीं छोडूंगा झामुमो : दशरथ गागराई

खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि अगर कोई उन्हें 100 करोड़ भी दे देगा तो भी वे झामुमो नहीं छोड़ेंगे। गुरूजी के मान सम्मान को ठेस पहुंचे ऐसा कोई कार्य वे नहीं करने जा रहे हैं। भाजपा हमेशा विधायक को तोड़ने तथा झारखंड सरकार को अस्थिर करने का कार्य करती रही। चंपई के दिल्ली जाने पर उन्होंने कहा कि वे उनके मार्गदर्शक हैं। वे भाजपा में शामिल होने या न होने को लेकर वे कोई प्रतिक्रिया देना नहीं चाहते।

पार्टी का सच्चा सिपाही हूं : समीर

बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने कहा कि वे झामुमो के सच्चे सिपाही है। पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। वे आज जो भी पार्टी में हैं। झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले आज हाशिये पर है। बहरागोड़ा क्षेत्र की जनता यह समझ चुकी है।

चंपई के शामिल होने से BJP को होगा बड़ा फायदा

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने में बड़ी मदद मिलेगी। लेकिन पार्टी के अंदर खेमेबाजी भी तेज होगी। चंपई का जमशेदपुर समेत कोल्हान क्षेत्र में मजबूत पकड़ है।

खासकर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा, ईचागढ़, सरायकेला-खरसावां व प. सिंहभूम जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है।

2019 के लोकसभा चुनाव में चंपई ने जमशेदपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। आदिवासी बहुल इन क्षेत्रों में संथाल और भूमिज समुदाय ने झामुमो को जमकर समर्थन दिया था। कोल्हान के विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर 10 से 20 हजार तक ही होता है।

झारखंड में 2019 विधानसभा चुनाव में क्या रहा था हाल

झारखंड में 2019 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 47 सीटें मिली थीं जिनमें झामुमो को 27, कांग्रेस को 18, भाकपा-माले को 1, राजद को 1 सीट मिली थी। वहीं विपक्षी पार्टी की बात करें तो भाजपा को 25 सीटें मिली थीं। झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को 3 सीटें मिली थीं। वहीं AJSUP को 2 सीटें मिली थीं। अन्य को 4 सीटें मिली थीं।

चंपई सोरेन के BJP में जाने से JMM को कितना होगा नुकसान? 14 सीटों पर दबदबा; अटकलों पर अब भाजपा नेताओं का आया जवाब

किस रास्ते से दिल्ली पहुंचे चंपई सोरेन? झारखंड सीमा तक साथ रहा पुलिस स्कॉट; JMM नेताओं को नहीं लगी कोई भनक

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर