Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

त्रिपुरा में जमशेदपुर के पूर्व सांसद अजय कुमार पर पत्थरों से जानलेवा हमला, अस्पताल में हुए भर्ती

त्रिपुरा में बुधवार को पूर्व सांसद डा. अजय कुमार के ऊपर बाइक रैली के दौरान पत्थरों से जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में घायल अजय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोट आई है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Wed, 18 Jan 2023 09:12 PM (IST)
Hero Image
हमले के बाद अस्पताल में जांच कराते कांग्रेस नेता अजय कुमार

त्रिपुरा, जागरण संवाददाता: त्रिपुरा में बुधवार को पूर्व सांसद डा. अजय कुमार के ऊपर बाइक रैली के दौरान पत्थरों से जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में घायल अजय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, डा. अजय कुमार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और जमशेदपुर के पूर्व सांसद हैं। बुधवार को यहां निकाली जा रही बाइक रैली के दौरान उन पर पत्थरों से हमला किया गया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण कांग्रेस जि लाध्यक्ष अमित राय ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि हमले से पहले भाजपा के मंत्री सुशांत चौधरी ने डा. अजय को रोककर उनसे मुलाकात की थी। इसके तुरंत बाद पत्थरबाजी होने लगी और कुछ लोगों ने रोड से डा. अजय पर हमला कर दिया।

हमले के पीछे भाजपा का हाथ

पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित राय ने डा. अजय कुमार पर त्रिपुरा में हुए हमले की घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि हमला के पीछे भाजपा का हाथ है। अमित राय ने कहा कि हमले से ठीक पहले भाजपा के मंत्री सुशांत चौधरी ने डा. अजय को रोककर मुलाकात की थी। इसके तुरंत बाद भाजपा के गुंडों ने पत्थरबाजी और रड से हमला कर डा. अजय कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

भाजपाई सिर्फ अपना स्तर गिरा सकते हैं, मेरा हौसला नहीं

पूर्व सांसद डा. अजय कुमार ने अपने इंटरनेट मीडिया के पेज पर घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भाजपाई सिर्फ अपना स्तर गिरा सकते हैं, मेरा हौसला नहीं। आज देश ने देख लिया, अपराधियों की पार्टी किस कदर खौफ में है। एक-एक जख्म त्रिपुरा में भाजपा की दुर्गति का अध्याय लिखेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर