Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Free Water Connection: खुशखबरी! झारखंड के शहरों में मिलेगा मुफ्त वाटर कनेक्शन, 5 हजार लीटर पानी तक नहीं लगेगा चार्ज

झारखंड के शहरों में मुफ्त वाटर कनेक्शन के साथ-साथ पांच हजार लीटर पानी तक चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह नियमावली में प्रावधान कर दिया है। शहरी विकास प्राधिकार के निदेशक अमित कुमार ने सोमवार को जुडको के सभागार में आयोजित बिडर कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। 12 शहरी निकायों के पांच लाख लोगों को जलापूर्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

By Ashish Jha Edited By: Shashank Shekhar Updated: Tue, 05 Mar 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
Free Water Connection: खुशखबरी! झारखंड के शहरों में मिलेगा मुफ्त वाटर कनेक्शन, 5 हजार लीटर पानी तक नहीं लगेगा चार्ज

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के शहरों में उपभोक्ताओं को मुफ्त वाटर कनेक्शन के साथ पहले पांच हजार लीटर पानी का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। ऐसा नियमावली में प्रविधान कर दिया गया है। राज्य शहरी विकास प्राधिकार के निदेशक अमित कुमार ने सोमवार को जुडको के सभागार में आयोजित बिडर कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य के 12 शहरी निकायों के लगभग एक लाख आवास यानि पांच लाख लोगों को पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

बिडर कॉन्फ्रेंस से दोनों पक्षों की बात सामने आती- अमित कुमार

अमित कुमार ने कहा कि बिडर कॉन्फ्रेंस से दोनों पक्षों की बात सामने आती है। इससे कंपनियों की भागीदारी भी बढ़ती है। सभी नगर निकायों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ नगर विकास विभाग कार्य कर रहा है।

यही नहीं पेयजल की उपलब्धता के लिए जल संसाधनों को भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एशिया विकास बैंक, विश्वबैंक और केंद्र की अम्रुत योजना की सहायता से शहरी निकायों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क वाटर कनेक्शन दिया जा रहा है।

जुडको के परियोजना निदेशक ( तकनीकी ) गोपालजी ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में जो भी सवाल किए जा रहे हैं और शंकाएं उठायीं गईं उनका समाधान हर हालत में किया जाएगा। उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र ने अमृत और एशियन विकास बैंक के सहायता से चलने वाली तीन निकायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महाप्रबंधक पेयजलापूर्ति एसएस सेनगुप्ता ने एशिया विकास बैंक की सहायता से शुरू होने वाली रांची एवं धनबाद सिवरेज परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। धनबाद सिवरेज 1885.18 करोड़ रुपये तथा रांची सिवरेज परियोजना 3210.43 करोड़ की है।

विश्व बैंक संपोषित योजना

कपाली - 3852 आवास

लोहरदगा -14300 आवास

गुमला - 12200 आवास

अम्रृत योजना से सहायता प्राप्त

रेहला और विश्रामपुर - 10271 आवास

बड़की सरैया- 4913 आवास

महागामा- 8206 आवास

धनवार -5597 आवास

डोमचांच - 7161 आवास

जामताड़ा - 7860 आवास

बंशीधरनगर - 8549 आवास

छतरपुर एवं हरिहरगंज- 15671 आवास

बड़हरवा - 7095 आवास।

ये भी पढ़ें-

Hemant Soren: BMW कार से लेकर 6 लाख की मसाज चेयर तक... सोरेन के खिलाफ ED को अबतक क्या-क्या मिला?

खुशखबरी! झारखंड में इन लोगों को जल्द मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, एक्शन में विभाग; 2 कंपनियां चयनित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर