Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2024: विधानसभा चुनाव लड़ने की फिराक में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, हाईकोर्ट से मांगी अनुमति

Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू (Gangster Aman Sahu) बरकागांव विधानसभा सीट (Barkagaon Seat Election) से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को झारखंड से रायपुर आए उनके वकील हेमंत सिकरवार ने चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म पर अमन साहू से साइन करवाए हैं। साथ ही अमन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन भी लगाया है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 20 Oct 2024 05:09 PM (IST)
Hero Image
गैंगस्टर अमन साहू झारखंड से लड़ेगा चुनाव। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Gangster Aman Sahu गैंगस्टर अमन साहू झारखंड की बरकागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को झारखंड से रायपुर आए उनके वकील हेमंत सिकरवार ने चुनाव के लिए नामांकन फार्म पर अमन साहू से हस्ताक्षर करवाए हैं। साथ ही, अमन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन भी लगाया गया है।

दरअसल, शनिवार को पांच दिन की रिमांड के बाद रायपुर कोर्ट में अमन को पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 28 अक्टूबर तक रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

अमन पर रंगदारी वसूलने के लिए कारोबारी पर फायरिंग करवाने के लिए अपने गुर्गे भेजने का आरोप है, जिसे रायपुर पुलिस ने उन गुर्गों को वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र फायरिंग मामले में पुलिस सोमवार को करेगी गिरफ्तार

गंज थाना क्षेत्र से पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के बाद अमन साहू को झारखंड जेल से रायपुर लगाया गया था। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं, अब दूसरे मामले में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पीआरए ग्रुप के बाहर फायरिंग करने के मामले में सोमवार को पुलिस अमन को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले सकती है।

पुलिस ने उस मामले में कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। उसमें अमन का नाम नहीं है। अब पूछताछ के बाद इस मामले में उसका नाम जोड़ा जाएगा।

अमन साहू को 14 अक्टूबर को रायपुर लाई थी पुलिस

अमन साहू को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर 14 अक्टूबर को रायपुर लेकर आई थी। अमन कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल की कार पर फायरिंग का मुख्य आरोपित है।

प्रहलाद राय का तेलीबांधा क्षेत्र में पीआरए कंस्ट्रक्शन का ऑफिस है। यहां 13 जुलाई को अमन के गुर्गों ने गोली चलाई थी। पीआरए ग्रुप ने झारखंड में 800 करोड़ का ठेका लिया है। रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करवाई गई।

झारखंड के कई जिलों में फैला है गैंग का नेटवर्क

अमन साहू का नेटवर्क धनबाद, रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, बोकारो जैसे झारखंड के कई जिलों में फैला हुआ है।

जेल में रहकर वह कोल माइनिंग कंपनियां, कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्ट फील्ड के बिजनेसमेन से रंगदारी वसूलने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Elections 2024: हेमंत सोरेन के सीट बंटवारे से RJD नाराज, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम; कहा- अकेले लड़ सकते हैं चुनाव

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।