Move to Jagran APP

Jharkhand Election 2024: गैंगस्टर को हुई चुनाव लड़ने की इच्छा, क्या हाई कोर्ट से मिलेगी इजाजत?

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बड़कागांव से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए उसने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अमन साहू को रामगढ़ के एक मामले में छह साल और लातेहार के एक मामले में तीन साल की सजा मिली है। वह लातेहार के मामले में पूरी सजा काट चुका है।

By Manoj Singh Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 23 Oct 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट पहुंचा कुख्यात अपराधी अमन साहू।
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election 2024: कुख्यात अपराधी अमन साहू (Aman Sahu) बड़कागांव से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर उसकी ओर से झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में याचिका दाखिल की गई है।

उधर, इस संबंध में अमन ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (Chhattisgarh High Court) से भी नामांकन करने और चुनाव प्रचार करने के लिए पुलिस कस्टडी में जाने की अनुमति मांगी थी।

बुधवार को सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उसे अनुमति देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी। इधर, झारखंड हाई कोर्ट में बुधवार को जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ में मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया।

पीठ ने इसे स्वीकार करते हुए गुरुवार को सुनवाई निर्धारित की है। इसी मामले में लातेहार की निचली कोर्ट में भी शुक्रवार को सुनवाई होनी है। अमन साहू (Aman Sahu) की ओर से अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

गैंगस्टर अमन साहू। (फाइल फोटो)

याचिका में कहा गया है कि अमन साहू बड़कागांव से विधानसभा (Barkagaon Assembly Seat) का चुनाव लड़ना चाहता है। ऐसे में उनकी सजा पर रोक लगाते हुए उसे चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की जाए।

इसके लिए रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी (Ex MLA Mamata Devi) के केस का हवाला दिया गया है। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने ममता देवी के मामले में सजा पर रोक लगा दी, जिससे उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया था।

अमन साहू को रामगढ़ के एक मामले में छह साल और लातेहार के एक मामले में तीन साल की सजा मिली है। अमन साहू लातेहार के मामले में पूरी सजा काट चुका है। अधिवक्ता हेमंत कुमार सिकरवार ने बताया कि अमन साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ में भी मामला दर्ज है।

दूरदर्शन-आकाशवाणी पर राजनीतिक दलों के प्रचार का समय तय

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024) के लिए राज्य में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के चुनाव प्रचार को लेकर आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समय तय किया है।

भारतीय जनता पार्टी को 216 मिनट, जबकि कांग्रेस को 116 मिनट का समय आकाशवाणी और दूरदर्शन पर दिया गया है। झामुमो को 141 मिनट, आरजेडी को 59 मिनच आजसू को 87 मिनट का समय दिया गया है। आप को 46 मिनट और बीएसपी को 53 मिनट का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें

लालू-तेजस्वी को झारखंड में लगा झटका, बीच चुनाव लगी इस्तीफों की झड़ी; पूर्व MLA भी छोड़ गए

Champai Soren: चंपई सोरेन को चक्रव्यूह में उलझाने की रणनीति में जुटे JMM के नेता, 2 सीटों पर सियासत तेज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।