Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shibu Soren: सोरेन परिवार को एक और टेंशन! CBI के शिकंजे से पहले इस नेता ने बढ़ाई मुश्किल; कागज पर कर दिया 'खेल'

Hemant Soren झारखंड में शिबू सोरेन परिवार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआई को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। उससे पहले ही अब गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सीबीआई में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। सीबीआइ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करेगी।

By Dilip Kumar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Wed, 06 Mar 2024 01:58 PM (IST)
Hero Image
Shibu Soren: सोरेन परिवार को एक और टेंशन! CBI के शिकंजे से पहले इस नेता ने बढ़ाई मुश्किल; (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। लोकपाल से आदेश मिलने के बाद गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन व उनके पारिवारिक सदस्यों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआइ में लिखित शिकायत कर दी है।

अब सीबीआइ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करेगी। सांसद निशिकांत दुबे ने लोकपाल में शिबू सोरेन के अलावा हेमंत सोरेन, सीता सोरेन व बसंत सोरेन के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लिखित शिकायत की थी, जिस पर लोकपाल ने पिछले दिनों सीबीआइ को प्राथमिकी दर्ज कर जांच का आदेश दिया था। लोकपाल ने यह आदेश प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर दिया था।

शिकायत में सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कुछ लिखा 

सीबीआइ में की गई लिखित शिकायत में सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा कि 15 साल में भ्रष्टाचार के माध्यम से शिबू सोरेन व उनके पारिवारिक सदस्यों, बेटी, बहू ने रांची, धनबाद, दुमका आदि क्षेत्रों में चल-अचल रूप में बड़ी संपत्ति अर्जित की है।

शिबू सोरेन, उनके बेटे हेमंत सोरेन ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल व उसके पारिवारिक सदस्यों की कंपनी में भी बड़ी राशि का निवेश किया है। आरोपितों ने गरीबों, आदिवासियों, संथाली परिवारों को डरा-धमकाकर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर उनकी जमीन को हड़प लिया है। सीएनटी एक्ट, एसपीटी एक्ट में दिए गए प्रविधानों का उल्लंघन किया है।

शिबू सोरेन के परिवार ने वर्ष 2009 में महज 80 लाख रुपये में हरमू में 30 कट्ठा जमीन खरीदी, वह भी केवल सर्किल रेट पर। सोहराई भवन बनाया, जिसपर करोड़ों रुपये खर्च किए और खर्च केवल 8.38 लाख रुपये ही दिखाया। रांची के लालपुर में इडेन गर्ल्स हॉस्टल के रूप में शिबू सोरेन परिवार ने 13 हजार 340 वर्ग फीट कामर्शियल संपत्ति खरीदी। इसके बावजूद उक्त संपत्ति की कीमत करीब 14 लाख रुपये ही बताया। यह संपत्ति करोड़ों की है, जिसे वर्ष 2014 में खरीदी गई है।

भाजपा सांसद ने CBI से की ये मांग

शिबू सोरेन परिवार ने कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल के माध्यम से अपनी काली कमाई का निवेश किया। अमित अग्रवाल ने कोलकाता के साल्टलेक में 22 स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण कराया है, जिसमें इनकी राशि का निवेश हुआ है। अमित अग्रवाल ने शेल कंपनियों में भी शिबू सोरेन व उनके पारिवारिक सदस्यों की काली कमाई का निवेश किया है।

सांसद निशिकांत दुबे ने लोकपाल के आदेश का हवाला देते हुए सीबीआइ से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान किया जाय।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Politics: गीता कोड़ा के बाद अब इस दिग्‍गज नेता ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी को लेकर कह दी बड़ी बात

राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में डील डन! इस दिग्गज नेता के नाम को लेकर अटकलबाजी तेज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें