Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hemant Soren: जेल से बाहर आते ही हेमंत सोरेन को आया राहुल गांधी का फोन, दोनों के बीच क्या बात हुई?

शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने से बेल मिलने के बाद राहुल गांधी ने फोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई कार्रवाई बताया।

By Pradeep singh Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Fri, 28 Jun 2024 09:51 PM (IST)
Hero Image
हेमंत सोरेन को राहुल गांधी ने किया फोन

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को जमानत दे दी। अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने फोन पर हेमंत सोरेन से बातचीत की और इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर दी।

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी बदले और राजनीतिक दुर्भावना से की गई थी।

उन्होंने आगे लिखा कि उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं। हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर अपनी खुशी जाहिर की। जो संविधान की रक्षा की भावना ले कर चलते हैं, सत्य खुद उनकी रक्षा करता है।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 28, 2024

झूठे आरोप में मुझे पांच माह रखा जेल में- हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को जमानत पर रिहा होने के बाद कहा कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झूठे आरोप में फंसाकर करीब पांच महीने जेल में बिताने को मजबूर किया गया।

भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस बात से चिंतित हैं कि देश में किस तरह से राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की आवाज दबाई जा रही है। मुझे झूठे आरोप में फंसाया गया और मेरे खिलाफ साजिश रची गई। मुझे पांच महीने जेल में बिताने को मजबूर किया गया।

'न्यायपालिका की प्रतिक्रिया बताई लंबी'

हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं। न्यायालय ने अपना आदेश सुनाया और मानत पर बाहर हूं। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को लंबा बताते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम जेल में हैं। कई राज्यों के मंत्री बंद हैं।

केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए ये आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि मैंने जो काम शुरू किया, जो युद्ध मैंने छेड़ा है, उसे अवश्य पूरा करूंगा। सबका पर्दाफाश किया जा रहा है।

किसी से छिपा नहीं है कि आज न्याय पाने में वक्त लगता है, जो सामान्य वक्त से महत्वपूर्ण होता है। यह बडे सुनियोजित तरीके से लोगों के लिए मुसीबत खड़े कर रही है। एक झूठे मनगढ़ंत कहानी गढ़कर मुझे पांच माह जेल में रखा गया।

'सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की कुचली जा रही आवाज'

इसी प्रकार देश के अलग-अलग हिस्से में कही पत्रकार बंद है तो कहीं सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोग। उनकी आवाज को कुचला जा रहा है। फिर से जनता के बीच में हूं। जो संकल्प लिया है, उसको निश्चित रूप से मुकाम तक पहुंचाएंगे।

यह एक संदेश है पूरे देश के लिए कि किस तरीके से हमारे विरुद्ध षड्यंत्र रचा गया है। कानून के जो आदेश हैं, वे आपको देखने को मिलेंगे। किन बातों को उसमें लिखा गया है, मैं खुद नहीं कहना चाहता। मुझे लगता है कि जो भी न्यायालय के आदेश हैं, उस आदेश को आपलोग (मीडिया) बेहतर तरीके से आकलन और समीक्षा करें।

ये भी पढ़ें-

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी ED, जांच एजेंसी ने दिया ये तर्क

Hemant Soren: 'पिछले 5 महीने झारखंड के लिए...', जेल से बाहर आते ही क्या बोले हेमंत सोरेन?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें