Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर, झामुमो में शामिल हुए लुईस मरांडी सहित आधा दर्जन बड़े नेता

झारखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। हेमंत सोरेन ने लुईस मरांडी सहित आधा दर्जन बड़े नेताओं को झामुमो में शामिल कराया है। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी सरायकेला से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू भाजपा नेता बास्को बेसरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Mon, 21 Oct 2024 11:00 PM (IST)
Hero Image
हेमंत सोरेन ने मारा बड़ा दांव, भाजपा के आधा दर्जन नेताओं को झामुमो में किया शामिल।

जागरण टीम, रांची। झारखंड की सियासत में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। हेमंत सोरेन ने लुईस मरांडी सहित आधा दर्जन बड़े नेता को झामुमो में शामिल कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य सरकार की पूर्वमंत्री लुईस मरांडी ने टिकट नहीं मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया। अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि दूसरे दलों से आए नेता भाजपा में हावी हो गए हैं। निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार दल में उपेक्षित हो रहे हैं।

जामा या दुमका से हो सकती हैं उम्मीदवार

लुईस मरांडी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। राजनीति के जानकारों का मानना है कि वह जामा या दुमका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं।

इधर, लुईस मरांडी का कहना है कि 24 साल उन्होंने भाजपा में बिताए। राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से की। पार्टी ने इस दौरान काफी सम्मान दिया।

उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने दुमका में भाजपा का परचम लहराया। अभी यह महसूस हो रहा है कि पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने की लगातार कोशिश तेज हुई है। अन्य दलों से आए नेता भाजपा में हावी दिखते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। इसी का परिणाम है कि दुमका जैसी प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा एक बार जीत हासिल करने के बाद लगातार हार का सामना कर रही है। पार्टी संगठन में अनुशासन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

इधर, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लुईस मरांडी के झामुमो में शामिल होने पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। सोरेन ने अपने एक्स हैंडल एक पोस्ट के माध्यम से मरांडी का अभिनंदन किया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने के दौरान हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के साथ लुईस मरांडी। 

सरायकेला से भाजपा नेता गणेश महली का झामुमो में शामिल हुए।

भाजपा को छोड़कर बास्को बेसरा भी झामुमो में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: झारखंड में टिकट देकर BJP ने प्रत्याशियों को दे दिया नया निर्देश, जनता के बीच रखनी होगी 3 बात

JMM Candidate List: हेमंत सोरेन ने तैयार की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगी घोषणा; पढ़ें संभावित कैंडिडेट के नाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।