Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अचानक बदला हेमंत सोरेन के मंत्री का मन, ED की छापामारी के बाद BJP के बड़े नेता की कर दी तारीफ

ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर रखने वाली राज्य सरकार के मंत्री ही अब भाजपा नेता की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। रविवार को राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की। दोनों राजधानी में एक कार्यक्रम में एक साथ शिरकत कर रहे थे।

By Pradeep singh Edited By: Shashank ShekharUpdated: Sun, 28 Jan 2024 08:42 PM (IST)
Hero Image
अचानक बदला हेमंत सोरेन के मंत्री का मन (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर रखने वाली राज्य सरकार के मंत्री अब भाजपा नेता की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। रविवार को राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की।

दोनों राजधानी में एक कार्यक्रम में एक साथ शिरकत कर रहे थे। उरांव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जब मुख्यमंत्री बने तो झारखंड का तेजी से विकास हुआ। उनके ढाई साल के कार्यकाल में राज्य का खूब विकास हुआ। रिंग रोड इन्हीं की सोच का परिणाम है, जो आज दिख रहा है। उस समय तो अधिकतर अधिकारी भी बिहार के थे, लेकिन सभी ईमानदार थे।

झारखंड बिहार से अलग इसलिए हुआ ताकि यहां विकास हो सके। उरांव के इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस विधायकों में उनके बयान को लेकर काफी सुगबुगाहट रही।

केवल सड़क और बिल्डिंग विकास का पैमाना नहीं

उल्लेखनीय है कि उरांव के आवास पर हाल ही में ईडी ने छापेमारी भी की थी। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि केवल सड़क और बिल्डिंग विकास का पैमाना नहीं है। यहां 60 प्रतिशत गरीब लोग हैं।

उन्होंने खनिज संपदा के सवाल पर कहा कि झारखंड खनिज में आगे है, लेकिन ओडिशा हर साल पचास हजार करोड़ राजस्व प्राप्त करता है। वहीं, झारखंड मात्र दस हजार करोड़। ट्रांसपोर्ट सेक्टर के बारे में बताया कि राजस्थान हमसे पांच गुना राजस्व कमाता है। उरांव ने वित्तीय प्रबंधन पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: झारखंड से खुलेगा केंद्र की जीत का दरवाजा! फरवरी में इन सियासी दिग्गजों का लगने जा रहा जमावड़ा

ये भी पढ़ें: बिहार में 'खेला' के बाद झारखंड पर BJP की 'नजर', मोदी-शाह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर