Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hemant Soren : यूनियन बजट पर हेमंत सोरेन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- झारखंड पर ध्यान दे केंद्र

Hemant Soren on Budget 2024 मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए वर्ष 2024-25 का केंद्रीय बजट मंगलवार को पेश हुआ। केंद्रीय बजट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद हेमंत सोरेन मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar Updated: Wed, 24 Jul 2024 09:08 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय बजट पर हेमंत सोरेन का रिएक्शन। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren on Budget 2024 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार को झारखंड पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जितना झारखंड देता है और उसकी अपेक्षा हमें कितना मिला, यह सबके सामने हैं।

दरअसल, हेमंत सोरेन बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त होने के बाद मीडिया से रूबरू हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता जवाब देगी कि राज्य को इन्होंने क्या दिया। पांच साल में एक बार जवाब देने का मौका आता है। आप देख लीजिएगा कि क्या जवाब मिला। मुझे लगता है कि बजट बिल्कुल पॉलिटिकल है।

भाजपा पर हेमंत सोरेन ने कसा तंज

भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष संताल परगना के जिलों में एक वर्ग के मतदाताओं की बढ़ोतरी संबंधी शिकायत पर उन्होंने कहा कि हमारे विपक्ष के लोगों को पता नहीं है। वे चुनाव आयोग, राजभवन, इडी, सीबीआई, कोर्ट-कचहरी के पास जाते हैं। इनको लगता है कि सब अपना है। वहां जाकर ये बातों को रखते हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि ये सब मुद्दे उनके लिए ठीक वैसे ही पसंदीदा है, जैसे हम भोजन में कुछ खास पसंद करते हैं। ये अपने पसंदीदा विषय उठा रहे हैं। लोकतंत्र का बड़ा खूबसूरत उदाहरण है। बचपन में हमने पढ़ा है कि भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां अनेकता मे एकता है। भाजपा को यह पसंद नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

'विशेष पैकेज आप अपने बैसाखियों को दीजिये', Union Budget पर JMM का तंज, कहा- क्या इसके लिए भी Hemant Soren दोषी

'Hemant Soren को गट्टा पकड़कर कुर्सी से उतारेंगे', BJP विधायक के बयान पर बिफरी JMM; SC/ST एक्ट में केस दर्ज