Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand News: 'IAS हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, हमारे लिए एक समान', रांची में कार्यक्रम के दौरान बोले हेमंत सोरेन

रविवार को रांची में झारखंड चतुर्थ वर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ और झारखंड जगुआर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जमकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को स्वागत किया गया। चतुर्थ वर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ और झारखंड जगुआर ने सीएम का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि आईएएस हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हमारे लिए सभी एक समान हैं।

By Pradeep singhEdited By: Shashank ShekharUpdated: Sun, 05 Nov 2023 07:50 PM (IST)
Hero Image
'IAS हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, हमारे लिए एक समान', रांची में कार्यक्रम के दौरान बोले हेमंत सोरेन

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड जगुआर में कार्यरत पुलिसकर्मियों को सातवें पीआरसी के आलोक में विशेष सुविधा व भत्ता को पुनरीक्षित करने के प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने पर झारखंड चतुर्थ वर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ और झारखंड जगुआर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है।

रविवार को ढोल-नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आईएएस हो या चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी। हमारे लिए सभी एक समान हैं। सरकार सभी को एक नजरिये से देखती है।

आप सभी सरकार के आंख, नाक और कान हैं। आप राज्य की जनता की सेवा करें। सबके हितों का ध्यान सरकार रखेगी।

सभी वर्ग के हित में काम कर रही सरकार- हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के हित में सरकार काम कर रही है। उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर रही है। उनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास लगाकर जारी है।

यह तो दावा नहीं कर सकता कि सभी चीजे सही हो गई है, लेकिन इसकी शुरुआत जरूर है। पूरी उम्मीद और आशा है कि हमारी सरकार पूरी व्यवस्था को ठीक कर लेगी। आम लोगों के प्रति हमारी जितनी जिम्मेदारी है, उतनी जिम्मेदारी आपकी भी है।

सभी के चेहरे पर खुशियां लाने का प्रयास- सीएम

हेमंत सोरेन ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाने का हम प्रयास कर रहे हैं। सोच और कार्यशैली एक समान है। यह सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है।

ऐसे में आपकी जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है, क्योंकि आपकी नियुक्ति इसलिए हुई है कि आप आम नागरिकों के लिए काम करें। मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दें। आप पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करें, जो भी कमियां होगी।

'आम लोगों की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ कम करें'

मुख्यमंत्री ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग और हर तबके के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार पहुंच रही है। किसी गरीब और जरूरतमंद के चेहरे पर जब मायूसी दिखती है तो उसे कितना तकलीफ होगा, इसे हम सभी को समझना चाहिए।

आप आम जनता की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ कर कम करें तो निश्चित तौर पर हम उनकी तकलीफों को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

इस अवसर पर झारखंड चतुर्थ वर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जो कहती है, वह करती है। सरकार अपने कार्यों से हमारे दिलों में पहुंची है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ, झारखंड जगुआर के अध्यक्ष जीतराम स्वांसी, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार रवि, शाखा मंत्री विकास, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह छेत्री, संगठन मंत्री समीर महतो, मुख्यालय प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी एवं कार्यालय मंत्री आशीष रंजन समेत संघ के तमाम सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet Meeting: सरकारी कर्मियों का DA बढ़ा, 23 प्रस्तावों को मंजूरी; बिन बिजली वाले टोलों के लिए खुशखबरी

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: ED अफसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों से संपर्क, केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें