Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hemant Soren Marriage Anniversary: कल्‍पना सोरेन के साथ असम में आज शादी की 16वीं वर्षगांठ माना रहे मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren Marriage Anniversary झारखंड के युवा मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी शादी का वर्षगांठ मना रहे हैं। पत्‍नी कल्‍पना सोरेन के साथ वह असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। मां कमाख्‍या का दोनों ने दर्शन क‍िया। सबके ल‍िए उन्‍होंने आशीर्वाद भी मांगा।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Mon, 07 Feb 2022 03:26 PM (IST)
Hero Image
Hemant Soren Marriage Anniversary: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पत्‍नी कल्‍पना सोरेन के साथ।

रांची, ड‍िज‍िटल डेस्‍क। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन के साथ शादी की 16वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हेमंत सोरेन और कल्‍पना सोरेन इस समय इस शानदार और यादगार लम्‍हे को असम में सेल‍िब्रेट कर रह रहे हैं। आज से 16 वर्ष पूर्व दोनों एक दूजे के हो गए थे।

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 7, 2022

इंटरनेट मीड‍िया पर लोग दे रहे दोनों को बधाई

इधर, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शुभच‍िंंत‍क और उनकी पार्टी झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इंटरनेट मीड‍िया पर तरह तरह की तस्‍वीरें शेयर कर व‍िवाह वर्षगांठ की बधाई दी है। खुद हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने भी इंटरनेट मीड‍िया में एक ट्वीट कर हेमंत सोरेने और कल्‍पना सोरेन को बधाई दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी बधाई दे रहे हैं। मालूम हो क‍ि झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं हेमंत सोरेन।

वैलेंटाइन वीक के पहले द‍िन शादी की वर्षगांठ

सबसे शानदार बात यह है क‍ि हेमंत सोरेन की शादी की वर्षगांठ ठीक उसी द‍िन है, ज‍िस द‍िन से वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। आज वैलेंटाइन वीक का पहला द‍िन है। इसे रोज डे कहा जाता है। इस द‍िन प्रेम करने वाले एक दूसरे को लाल गुलाब भेंट कर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। हेमंत सोरेन ने आज इस अवसर पर कल्‍पना सोरेन को गुलाब भेंट क‍िया या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वैलेंटाइन डे और व‍िवाह वर्षगांठ का यह संयोग बेहद शानदार है।

14वीं वर्षगांठ पर पत्‍नी के साथ गए थे बनारस

मालूम हो क‍ि जब हेमंत सोरेन ने शादी का 14वां वर्षगांठ मनाया था तो उस समय उन्‍होंने ट्वीट कर कहा था क‍ि 'राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार-चढ़ाव भरे संघर्षपूर्ण सफर में हमजोली रही मेरी धर्मपत्‍नी कल्पना सोरेन, आज की मेरी सफलता में अहम योगदान रखती हैं।' हेमंत सोरेन के इस इजहार-ए-इश्‍क से आप अंदाजा लगा सकते हैं वह अपनी पत्‍नी को क‍ितना आदर, सम्‍मान देते हैं। बहरहाल, उस समय हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ वाराणसी की यात्रा की थी। बाबा काशी विश्‍वनाथ मंद‍िर का दोनों ने दर्शन क‍िया था। दोनों ने गंगा आरती में भाग ल‍िया था। फ‍िर दोनों ने मिर्जापुर पहुंचकर मां विंध्यवासनी का दर्शन क‍िया था।

इस बार गुवाहाटी में मां कामख्‍या का क‍िया दर्शन

इस बार यानी 16वीं वर्षगांठ मनाने के ल‍िए वह असम गए हैं। हेमंत सोरेन और कल्‍पना सोरेन के साथ-साथ उनका बच्‍चा भी है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट क‍िया है क‍ि आज परिवार संग असम के गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां कामख्या से झारखंड और झारखंडवास‍ियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मां कमाख्‍या के दर्शन के समय मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन और उनके पुत्र नंगे पांव नजर आए। मुख्‍यमंत्री ने बकायदा कंधे पर मां की चुनरी भी ओढ़ रखी थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें