Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hemant Soren: पहचानिए कौन हैं असली हेमंत सोरेन? CM से मिलने पहुंचे उनके हमशक्ल; क्लिक कर देखें PHOTO

रांची के नायकटोली में रहने वाले रंगमंच कलाकार मुन्ना लोहार बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। मुख्यमंत्री उनसे मिलकर प्रसन्न हुए और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुन्ना के साथ कंधे पर हाथ रखकर तस्वीर भी खिंचवाई। इस मौके पर मुन्ना ने कहा कि काफी दिनों से उनकी इच्छा थी कि वह हेमंत सोरेन से मिलें। आज उनकी इच्छा पूरी हुई।

By Pradeep singh Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 26 Sep 2024 05:49 PM (IST)
Hero Image
हेमंत से मिले उनके हमशक्ल मुन्ना, देखने वाले चौंके

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को उनके आवासीय कार्यालय में मिलने आए मुन्ना लोहरा को देखकर खुद हैरान थे। बिल्कुल उनकी तरह का नैन-नख्श और मूंछ-दाढ़ी वाले मुन्ना रंगमंच के कलाकार हैं। वे हटिया में रहते हैं।

मुख्यमंत्री से मिलकर मुन्ना लोहरा ने कहा- ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। आपको अपना आदर्श मानता हूं। आपसे मिलना मेरे लिए सपने पूरे होने जैसा है। मौके पर मुख्यमंत्री को रंगमंच कर्मी मुन्ना लोहरा ने झारखंड के रंगमंच से जुड़े कलाकारों की समस्याओं से अवगत कराया।

'मैंने रंगमंच के कलाकारों को करीब से देखा'

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे कहा कि उन्होंने रंगमंच के कलाकारों को बहुत करीब से देखा है। वे उनकी समस्याओं से अवगत हैं। ऐसे कलाकारों के लिए वे प्रतिबद्धता से काम करेंगे, ताकि उन्हें अच्छा प्लेटफॉर्म मिल सके।

झारखंड के कलाकारों एवं खिलाड़ियों में काफी क्षमता है। कई मौकों पर कलाकारों और खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार इनके लिए बेहतर नीति बनाएगी।

'आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें'

मुन्ना लोहरा से कहा कि लोग ऐसा कहते हैं कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के समय गुरुजी (शिबू सोरेन) के जैसे कई हमशक्ल लोग दिखा करते थे। आज मुझे यह बातें याद आ रही हैं। संयोग है कि मेरे हमशक्ल मुन्ना लोहरा मेरे साथ बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें।

मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर इस पल को यादगार बनाया। मौके पर मुन्ना लोहरा के स्वजन महावीर नायक, अमित कुमार तथा उनकी सुपुत्री सृष्टि श्रेया की भी उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें- Hemant Soren: '1.36 लाख करोड़ खाते में भेज दें', PM मोदी को लेटर लिखकर हेमंत सोरेन ने क्यों मांगे इतने रुपये?

ये भी पढ़ें- 'RSS के लोग चूहे की तरह हमारे समाज में...', साहिबगंज में CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान; सियासी पारा हाई!