Move to Jagran APP

Jharkhand Elections 2024: हेमंत सोरेन ने लुईस मरांडी को जामा सीट से दिया टिकट, संताल परगना में बढ़ेगी भाजपा की मुश्किल

Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लुइस मरांडी को जामा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लुइस मरांडी ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा छोड़ते वक्त लुइस ने पार्टी पर आरोपों की बौछार की थी। झामुमो को उम्मीद है कि लुइस के जरिए वह भाजपा के नेताओं को जवाब दे पाएगी।

By Pradeep singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 25 Oct 2024 06:44 PM (IST)
Hero Image
लुइस मरांडी जामा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो उम्मीदवार घोषित।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को लुइस मरांडी को जामा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। लुइस मरांडी ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बताया जाता है कि वह दुमका से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थीं। रघुवर सरकार में मंत्री रहीं लुइस मरांडी ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में दुमका विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी।

झामुमो में शामिल होने के बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि पार्टी उन्हें जामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारेगी। झामुमो ने दुमका से बसंत सोरेन को प्रत्याशी बनाया है।

लुइस का प्रयोग मोर्चा संताल परगना प्रमंडल के अलावा अन्य क्षेत्रों में करेगी। इससे भाजपा को मुश्किल हो सकती है। लुइस के साथ उनके ढ़ेरों समर्थक भी झामुमो में शामिल हो गए हैं। भाजपा संताल परगना में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

उधर झामुमो की भी चुनौती अपने मजबूत किले को बचाए रखने की है। भाजपा छोड़ते वक्त लुइस ने पार्टी पर आरोपों की बौछार की थी। भाजपा ने घुसपैठ और डेमोग्राफी में बदलाव का मुद्दा जोरशोर से उठाया है।

लुइस के जरिए भाजपा के नेताओं को जवाब देने में झारखंड मुक्ति मोर्चा को सहूलियत होगी। 21 वर्ष तक भाजपा में रहने के कारण उनकी गहरी पैठ थी। ऐन चुनाव के वक्त दल बदलने से वह मुखरता से भाजपा के एजेंडे पर पलटवार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election: आपस में भिड़ रहा गठबंधन, राजद ने विश्रामपुर-छतरपुर से उतारा उम्मीदवार; माले पहले से आमने-सामने

सरायकेला से गणेश महली देंगे चम्पाई सोरेन को टक्कर

सरायकेला से गणेश महली को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशी घोषित किया है। वे वहां भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को टक्कर देंगे।

गणेश महली पहले बतौर भाजपा उम्मीदवार वहां से चम्पाई सोरेन के विरुद्ध चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्हें सफलता नहीं मिली। हाल ही में वे झामुमो में शामिल हुए हैं।

उधर, खूंटी से घोषित प्रत्याशी स्नेहलता कंडुलना को पार्टी ने ड्राप कर दिया है। उनके स्थान पर राम सूर्य मुंडा उम्मीदवार होंगे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election: आपस में भिड़ रहा गठबंधन, राजद ने विश्रामपुर-छतरपुर से उतारा उम्मीदवार; माले पहले से आमने-सामने

Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत से ज्यादा धनवान उनकी पत्नी कल्पना, बैंक बैलेंस जान आप भी हो जाएंगे हैरान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।