Move to Jagran APP

'ये दहाई अंक भी पार नहीं कर पाएंगे', झामुमो ने NDA को दिया खुला चैलेंज; AJSU-JDU पर कसा तीखा तंज

Jharkhand Assembly Election 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य में NDA के घटक दलों के बीच चुनावी तालमेल पर तंज कसा है। JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह गठबंधन लूट के लिए बना है। उन्होंने दावा किया कि झामुमो में शामिल होने वालों की लाइन लगी हुई है। सुप्रियो ने आजसू पार्टी और JDU पर भी निशाना साधा।

By Pradeep singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 18 Oct 2024 06:25 PM (IST)
Hero Image
झामुमो ने एनडीए के घटक दलों के बीच चुनावी तालमेल पर कसा तंज। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में एनडीए के घटक दलों के बीच चुनावी तालमेल पर तंज कसा है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि यह गठबंधन लूट के लिए बना है।

उन्होंने दावा किया कि झामुमो में आने वालों की लाइन लगी हुई है। आजसू पार्टी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार गांव की सरकार बनाने का दावा कर रहा दल 10 सीटों पर सिमट गया है। जिस दल की बैसाखी पर केंद्र सरकार टिकी है, वे दो सीटों पर मान गए हैं। उनका इशारा जदयू की ओर था।

ये दहाई अंक भी पार नहीं कर पाएंगे: सुप्रियो

चिराग पासवान का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री एक सीट के लिए गुहार लगा रहा है। झारखंड में यह गंठजोड़ नहीं चलेगा। मतदाता इन्हें ऐसी चोट करेंगे कि ये दहाई अंक भी पार नहीं कर पाएंगे।

कॉरपोरेट लूट के लिए एक हुआ एनडीए

उन्होंने कहा कि एनडीए कॉरपोरेट लूट के लिए एक हुआ है। जो दो लोग शुक्रवार को झामुमो में आए हैं, वह तो एक बानगी है। अभी इनके कैंडिडेट आने बाकी हैं। सूची जारी होते ही तबाही मचेगी। एक नहीं, हजारों लोग हमारे दल से संपर्क में हैं। उन्हें कह दिया गया है कि अभी नो एंट्री है।

पहले पश्चाताप और संघर्ष करो तभी एंट्री मिलेगी

झामुमो ज्वाइन करने वाले नेताओं को उन्होंने कहा कि पहले पश्चाताप और संघर्ष करो तभी एंट्री मिलेगी। झामुमो में शामिल होने वाले भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू के उमाकांत रजक ने बताया कि वहां ना तो बोलने की आजादी थी, ना अपने लोगों के लिए कुछ करने की छूट थी। वे लोग घुटन महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Rashmi Prakash: सत्यानंद की राजनीतिक विरासत संभालेंगी रश्मि, इस सीट पर चिराग के कैंडिडेट से होगा मुकाबला

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election : पिछले चुनाव में 85 प्रतिशत उम्मीदवार नहीं बचा पाए थे जमानत, लिस्ट में 7 दिग्गजों के नाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।