Move to Jagran APP

Holi Special: चॉकलेट मालपुआ रसगुल्ला खाने पर मिलेगा ठंडाई का स्वाद, होली पर जानें यह खास मिठाई

Holi Special Sweets पहली बार ठंडाई का प्रयोग कर होली के लिए स्वादिष्ट चॉकलेट और मिठाइयां बनाई गई है। इन सभी विशेष मिठाई में ठंडाई का इस्तेमाल इस तरह से किया गया है कि इनका स्वाद ठंडाई जैसा लगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Mon, 29 Mar 2021 10:34 AM (IST)
Hero Image
Holi Special Sweets होली पर स्‍पेशल मालपुआ और रसगुल्‍ला। जागरण

रांची, जासं। Holi Special Sweets होली पर रंग गुलाल के साथ ठंडाई मिठाई की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। पहले होली पर हर पकवान घर पर ही बनाई जाती थी। मगर अब आधुनिकीकरण के साथ होली पर घरों में पकवान तो बनते ही हैं, साथ ही मार्केट से भी लोग तरह-तरह की मिठाई खरीद कर लाते हैं। इसे लेकर रविवार और आज भी रांची की मिठाई दुकान पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इस वर्ष बाजार में होली पर कई खास मिठाई बाजार में है।

इस साल होली पर खास ठंडाई चॉकलेट, ठंडाई रसमलाई और ठंडाई मालपुआ लोगों के लिए तैयार किया गया है। झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि पहली बार ठंडाई का प्रयोग कर होली के लिए स्वादिष्ट चॉकलेट और मिठाइयां बनाई गई है। इन सभी विशेष मिठाई में ठंडाई का इस्तेमाल इस तरह से किया गया है कि इनका स्वाद ठंडाई जैसा लगे। वहीं इन मिठाईयों के लिए स्पेशल ठंडाई बनाने के लिए काजू, बादाम, पिस्ता, काली मिर्च, इलायची, गुलाब की पंखुड़ी, केसर जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

कमल अग्रवाल ने बताया कि ठंडाई चॉकलेट तैयार करने के लिए व्हाइट चॉकलेट के बेस का इस्तेमाल किया गया है। ताकि ग्राहक को चाॅकलेट देखने में भी ठंडाई के जैसा लगे। वहीं ठंडाई रसगुल्ला बनाने के लिए छेना में ठंडाई मिलाया गया है। कमल अग्रवाल की स्पेशल मालपुआ पारंपरिक तरीके से बनाई गई है। लेकिन इसके साथ इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम में ठंडाई मसाला मिलाया गया है। इसे शीशे के गिलास में परोसा जाता है। इसमें ऊपर नीचे ठंडाई क्रीम और बीच में कट क्या हुआ मालपुआ डाला जाता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें