Move to Jagran APP

अमित खरे की झारखंड लौटने की उम्मीद नहीं, केंद्र में संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

Jharkhand. राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अंतिम रूप में देने में अमित खरे जुटे हैं। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आइएएस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Updated: Wed, 15 Jan 2020 09:59 PM (IST)
Hero Image
अमित खरे की झारखंड लौटने की उम्मीद नहीं, केंद्र में संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के वरिष्ठ आइएएस पदाधिकारी अमित खरे के फिलहाल झारखंड लौटने की उम्मीद नहीं है। करीब एक साल से ज्यादा समय तक केंद्र में सूचना एवं प्रसारण सचिव रहने के बाद वह वर्तमान में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और प्रस्तावित राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अंतिम रूप देने व उसे धरातल पर उतारने में जुटे हैं।

खरे ने केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव के रूप में विभिन्न पॉलिसी को लागू कराने के साथ-साथ कई लंबित मामलों का निपटारे पर ध्यान दिया। दूरदर्शन के नए क्षेत्रीय चैनलों की लांचिंग कराई। उनके कार्यकाल में क्षेत्रीय चैनलों को सेटेलाइट पर लाया गया। इसके बाद केंद्र ने उन्हें स्कूली शिक्षा और बाद में उच्च शिक्षा विभाग सहित पूरे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी। देश के उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में भी वे काम कर रहे हैं। बताते चलें कि नई शिक्षा नीति देश की वर्तमान जरूरत के मुताबिक तैयार किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।

पिछली सरकार में अनुरोध के बाद लौटे थे झारखंड

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह रहे अमित खरे पिछली सरकार के अनुरोध पर झारखंड लौटे थे। उन्होंने यहां योजना सह वित्त विभाग में अपर मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालते हुए डिजिटल झारखंड, जेंडर बजटिंग सहित कई परियोजनाओं को लांच किया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।