Move to Jagran APP

Jharkhand School: अद्भुत पहल! 14 दिनों तक गांधी, सुभाष, आजाद जैसे सेनानियों को पढ़ाएंगे गुरुजी, जानिए- ऐसा क्यों

Jharkhand IAS Amazing initiative झारखंड के हजारीबाग जिले के सरकारी स्कूलों में एक अगस्त से गूंजेंगी महात्मा गांधी सुभाषचंद्र बोस बालगंगाधर तिलक की गाथाएं। छात्र बनेंगे स्वतंत्रता सेनानी। हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय की अनूठी पहल। विद्यालयों में बहेगी आजादी की अमृत धारा।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2022 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2022 06:22 PM (IST)
IAS Nancy Sahai Amazing Initiative: हजारीबाग के सरकारी स्कूलों में बच्चे बनेंगे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

हजारीबाग, {विकास कुमार}। आजादी के अमृत महोत्सव पर हजारीबाग के सरकारी विद्यालयों में एक खास पहल हो रही है। एक से 15 अगस्त तक यहां के विद्यालयों का माहौल देशप्रेम से ओतप्रोत होगा। बच्चे जहां खुद बापू, सिदो कान्हू, नेहरू, सुभाष व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से जाने जाएंगे, वहीं आजादी के इन महान नायकों के जीवन और संघर्ष से जुड़ी गाथाएं भी ये जानेंगे और स्कूलों में सहपाठियों के साथ उसकी चर्चा करते हुए इससे जुड़े पाठ शिक्षक को सुनाएंगे। इस अवधि में विद्यालयों में हाजिरी का पैटर्न भी बदल जाएगा। बच्चों में किसी को बापू के नाम से पुकारा जाएगा तो किसी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस और किसी को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के नाम से। इन्हीं नामों से उनकी हाजिरी बनेगी। हर बच्चे को 50 से 100 स्वाधीनता सेनानियों के नाम और उनके बारे में जानकारियां याद करने तथा लिखने की जिम्मेदारी दी गई है। हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने इसे लेकर पहल की है। फिलहाल इसकी तैयारी चल रही है।

1485 विद्यालयों के करीब दो लाख बच्चों का होगा सीधा जुड़ाव

जिले में 1485 विद्यालयों में अध्ययनरत करीब दो लाख बच्चों का सीधा जुड़ा आजादी के अमृत महोत्सव से होगा। विद्यालयों में आजादी की अमृत धारा बहेगीा। एक-एक बच्चों का नामांकरण स्वतंत्रता सेनानी के नाम किया जा रहा है। विशेषकर राज्य से जुड़े रहे गुमनाम हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चे जान सकेंगे। कक्षा एक में पढ़ने वाला सोनू रांची से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी सत्येदव साहू तो कोई जमशेदपुर का माइकल जोन तो काई गिरिडीह का बजरंग सहाय होगा। कोई शेख भिखारी तो काेई बच्चा टिकैत उमरांव सिंह होगा।

कक्षा में हाजिरी के दौरान बच्चे स्वतंत्रता सेनानी का लेंगे नाम

कक्षा एक से तीन तक के बच्चे हर दिन कक्षा में हाजिरी के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम बालेंगे तो शेष अन्य बच्चों को मिले नाम के बारे में जानना भी होगा। शिक्षक उन्हें इन स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें बच्चे अगले दिन हाजिरी के बाद विशेष कक्षा में बताएंगे। उत्क्रमित हाई स्कूल खरना विष्णुगढ़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक चिंतामनी प्रसाद बताया कि एक-एक बच्चे को नामांकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर किया गया है। कक्षा में इसका अभ्यास भी शनिवार को कराया गया। झारखंड से जुड़ रहे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम भी प्रमुखता से बच्चों को दिए गए हैं।

स्कूल के एक एक बच्चा बनेगा स्वतंत्रता सेनानी : उपायुक्त

हजारीबाग जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकारी विद्यालयों की हाजिरी में महापुरुषों की माला होगी। एक-एक बच्चा स्वतंत्रता सेनानी होगा। दो लाख बच्चे अमृत महोत्सव का हिस्सा होंगे। अधिक से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बच्चे जान सकेंगे। उनके बारे में शिक्षक उन्हें बताएंगे। बच्चों का सीधा जुड़ाव स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों से हो सकेगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.