Move to Jagran APP

Jharkhand Weather : रांची में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, क्‍या जल्‍द इससे मिलेगी राहत? IMD ने सुनाई खुशखबरी

Jharkhand Weather Forecast रांची के तापमान में भले ही गिरावट आई है लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शुक्रवार सुबह में आर्द्रता की मात्रा 67 प्रतिशत व शाम में 70 प्रतिशत रही। दिन से लेकर रात भर लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार व रविवार को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

By Rajesh Pathak Edited By: Arijita Sen Published: Sat, 01 Jun 2024 07:32 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2024 07:32 AM (IST)
रांची में उमस भरी गर्मी से परेशान लोग।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : शहरवासियों को गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तपती धूप से राहत मिली। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 42.0 व न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

रांची में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

सुबह में आर्द्रता की मात्रा 67 प्रतिशत व शाम में 70 प्रतिशत रही। सुबह से लेकर रात तक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। जिन घरों व कार्यालयों में एसी की सुविधा थी, उन्होंने चैन की सांस ली, लेकिन जिन घरों व कार्यालयों में वाटर कूलर व पंखे की सुविधा थी, उमस ने बेचैन किया। घर से बाहर निकलने वाले लोग भी पसीने से तरबतर होते रहे।

शनिवार को मौसम का कुछ ऐसा रहेगा हाल

मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के तहत रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार से छह जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार व रविवार को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर, शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज), सेंट्रल (बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ व हजारीबाग) और दक्षिणी भाग (चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा व सरायकेला) में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा व गरज के साथ धूल भरी हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा) चलने की संभावना है।

रविवार को धूल भरी हवा के साथ बारिश के आसार

रविवार को उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी, सेंट्रल व दक्षिणी भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

तीन व चार जून को भी उत्तर-पूर्वी भाग में ही गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। पांच व छह जून को भी उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई है। पलामू व गढ़वा जिले में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी तापमान में गिरावट आएगी। मौसम में आर्द्रता की मात्रा बढ़ सकती है- अभिषेक आनंद, प्रभारी निदेशक, भारत मौसम विभाग।

ये भी पढ़ें:

Bokaro News: रजिस्ट्री कार्यालय व डीड राइटर की लड़ाई, जमीनों की रजिस्ट्री पर आई; कामकाज हुआ ठप


Heat Stroke: Ranchi में गर्मी का प्रकोप जारी, हर दिन हीट स्ट्रोक के 100 से अधिक मामले आ रहे सामने; ऐसे करें बचाव


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.