Move to Jagran APP

Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रांची-पटना-रांची छठ स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन; देखें, समय-सारणी

Indian Railways News छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे रांची से पटना और पटना से रांची छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी देखें...

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Wed, 19 Oct 2022 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2022 08:31 AM (IST)
Indian Railways News: रांची-पटना-रांची छठ स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन।

रांची, जासं। Indian Railways News छठ पर्व एक ऐसा पर्व है जिसको मनाने के लिए बिहार के लोग अपने घर अवश्य जाते हैं। जिसके कारण ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। कई बार तो यात्रियों को टिकट भी नहीं मिल पाती है। जिसको देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 08624/ 08623 रांची - पटना – रांची छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी।

छठ स्पेशल ट्रेन रांची से 29 को करेगी प्रस्थान

ट्रेन संख्या 08624 रांची - पटना छठ स्पेशल ट्रेन दिनांक 29 अक्टूबर (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन रांची स्टेशन से प्रस्थान 23:10 बजे, लोहरदगा आगमन 00:28 बजे प्रस्थान 00:30 बजे, टोरी आगमन 01:28 बजे प्रस्थान 01:30 बजे, लातेहार आगमन 01:55 बजे प्रस्थान 01:57 बजे, बरवाडीह आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, डाल्टनगंज आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 02:52 बजे, गढ़वा रोड आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, सोन नगर आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:20 बजे, गया आगमन 08:00 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, जहानाबाद आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:02 बजे एवं पटना आगमन 10:30 बजे होगा। 

30 अक्टूबर को पटना से करेगी प्रस्थान

ट्रेन संख्या 08623 पटना – रांची छठ स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अक्टूबर (रविवार) को पटना से प्रस्थान करेगी। ट्रेन पटना से प्रस्थान 11:30 बजे, जहानाबाद आगमन 12:20 बजे प्रस्थान 12:22 बजे, गया आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, सोन नगर आगमन 15:15 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, डाल्टनगंज आगमन 17:15 बजे प्रस्थान 17:17 बजे, बरवाडीह आगमन 17:33 बजे प्रस्थान 17:38 बजे, लातेहार आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:02 बजे, टोरी आगमन 18:35 बजे प्रस्थान 18:37 बजे, लोहरदगा आगमन 19:23 बजे प्रस्थान 19:25 बजे एवं रांची आगमन 20:35 बजे होगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.