Move to Jagran APP

Indian Railways: भुवनेश्वर-धनबाद त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का आज से होगा परिचालन... समय-सारणी देखें

Indian Railways News भुवनेश्वर - धनबाद - भुवनेश्वर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन आज यानी मंगलवार से होगा। भुवनेश्वर - धनबाद त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 02832 आज यानी 23 अगस्त से 27 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार शुक्रवार एवं रविवार को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी।

By Sanjay KumarEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 12:40 PM (IST)
Indian Railways: भुवनेश्वर-धनबाद त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का आज से होगा परिचालन... समय-सारणी देखें
Indian Railways News: भुवनेश्वर-धनबाद त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का आज से होगा परिचालन।

रांची, जासं। Indian Railways News भुवनेश्वर - धनबाद - भुवनेश्वर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन आज यानी मंगलवार से होगा। भुवनेश्वर - धनबाद त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 02832, 23 अगस्त से 27 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी।

भुवनेश्वर से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय

ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर स्टेशन से प्रस्थान 20:25 बजे, अंगुल स्टेशन पर आगमन 22:50 बजे और प्रस्थान 22:52 बजे, संबलपुर सिटी स्टेशन पर आगमन 01:07 बजे और प्रस्थान 01:12 बजे, झाड़सुगुड़ा स्टेशन पर आगमन 02:20 बजे और प्रस्थान 02:25 बजे, राउरकेला स्टेशन पर आगमन 03:40 बजे और प्रस्थान 03:45 बजे, हटिया स्टेशन पर आगमन 06:10 बजे और प्रस्थान 06:15 बजे, रांची स्टेशन पर आगमन 06:30 बजे और प्रस्थान 06:35 बजे, मुरी स्टेशन पर आगमन 07:42 बजे और प्रस्थान 07:44 बजे, बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आगमन 08:55 बजे और प्रस्थान 09:00 बजे एवं धनबाद स्टेशन पर आगमन 10:55 बजे होगा।

धनबाद से खुलेगी ट्रेन संख्या- 02831

वहीं ट्रेन संख्या 02831 धनबाद - भुवनेश्वर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 अगस्त से 28 सितम्बर तक प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को धनबाद से प्रस्थान करेगी।

धनबाद से खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय

ट्रेन संख्या 02831 धनबाद स्टेशन से प्रस्थान 16:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आगमन 17:35 बजे और प्रस्थान 17:40 बजे, मुरी स्टेशन पर आगमन 18:35 बजे और प्रस्थान 18:37 बजे, रांची स्टेशन पर आगमन 19:50 बजे और प्रस्थान 20:00 बजे, हटिया स्टेशन पर आगमन 20:15 बजे और प्रस्थान 20:20 बजे, राउरकेला स्टेशन पर आगमन 23:15 बजे और प्रस्थान 23:25 बजे, झारसुगुड़ा स्टेशन पर आगमन 01:05 बजे और प्रस्थान 01:10 बजे, संबलपुर सिटी स्टेशन पर आगमन 01:55 बजे और प्रस्थान 02:00 बजे, अंगुल स्टेशन पर आगमन 04:45 बजे और प्रस्थान 04:47 बजे एवं भुवनेश्वर आगमन 07:45 बजे होगा।

ये कोच होंगे उपलब्ध

इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 18 कोच होंगे।