Move to Jagran APP

Yoga Day 2022: झारखंड के खुंटी में अर्जुन मुंडा सिखाएंगे योग... देखें क्या-क्या है इंतजाम

International Yoga Day 2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार (21 जून) को देश भर में चयनित 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन जगहों में झारखंड के खूंटी का भी चयन किया गया है। यहां अर्जुन मुंडा लोगों को योग सिखाएंगे।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 07:21 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 07:22 AM (IST)
International Yoga Day 2022: झारखंड के खुंटी में अर्जुन मुंडा सिखाएंगे योग।

रांची, (राज्य ब्यूरो)। International Yoga Day 2022 मंगलवार (21 जून) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में चयनित 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन जगहों पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कोई न कोई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इन 75 ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जगहों में झारखंड के खूंटी का भी चयन किया गया है।

दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अनूठे ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 75 ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों का चयन किया गया है। इनमें बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के रूप में खूंटी का भी चयन किया गया। यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां अर्जुन मुंडा लोगों को योग सिखाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने खूंटी उपायुक्त को पत्र भेजकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

इधर, रांची में इस बार भी कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। आयुष निदेशालय के पदाधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के नामकुम स्थित परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह, राज्य योगा केंद्र में भी योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के मैसूर पैलेस में योगाभ्यास करेंगे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.