Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JAC Jharkhand 10th 12th Result: झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम... मैट्रिक में छह स्टूडेंटस टापर.... इंटर साइंस में बेटियों ने मारी बाजी

JAC Jharkhand 10th 12th Result Live Updates 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मैट्रिक और इंटर साइंस के परिणाम पर नजर डाला जाए तो दोनों परीक्षाओं में बेटियों ने बाजी मारी है।

By M EkhlaqueEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 03:53 PM (IST)
Hero Image
JAC Jharkhand 10th 12th Result: मैट्रिक इंटर का परिणाम जारी करते शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

रांची, डिजिटल डेस्क: JAC Jharkhand 10th 12th Result Live Updates 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC Board ने मैट्रिक और इंटर साइंस का परिणाम जारी कर दिया है। मैट्रिक परीक्षा में 6 छात्रों ने टाप किया है। इनमें सबसे अधिक लड़कियां हैं। वहीं, इंटर साइंस की परीक्षा में भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी टापर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि बेटियों ने दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर मिसाल पेश की है। इनके उज्जवल भविषय की वह कामना करते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी है। उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।

इंटर साइंस में प्रथम श्रेणी से 60.4 प्रतिशत पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा में कुल 4 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं इंटर साइंस विषय में कुल 66304 परीक्षार्थियाें ने भाग लिया था। मैट्रिक में कुल 95.5 प्रतिशत परिणाम आया है। यानी इतने प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं प्रथम श्रेणी से 60.4 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। इसी तरह 33.3 प्रतिशत छात्र द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। जबकि थर्ड डिवीजन से 6.3 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जैक बोर्ड के अनुसार, इंटर साइंस विषय में कुल 66304 छात्र शामिल हुए थे। इंटर साइंस में 92.25 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है।

इंटर साइंस में कोडरमा बेहतर, गुमला का रिजल्ट खराब

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से बताया गया कि इस बार इंटर विज्ञान की परीक्षा में कोडरमा जिले का परिणाम सबसे शानदार रहा है। इस जिले से इस परीक्षा में शामिल 97.64 फीसद स्टूडेंटस पास हुए हैं। इंटर साइंस में सबसे खराब परिणाम गुमला जिले का है। यहां 82.52 फीसद स्टूडेंटस ही पास हुए हैं। यहां 17.34 फीसद परीक्षार्थी फेल हुए हैं। पूरे झारखंड का परिणाम 92.19 प्रतिशत रहा। यह बीते वर्ष की तुलना में लगभग 5.3 फीसद ज्यादा है।

इंटर विज्ञान की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अनुसार, इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा शामिल छात्राओं में 92.24 प्रतिशत छात्राएं तथा छात्रों में 92.16 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए हैं। इंटरमीडिएट विज्ञान में अबतक का सबसे बेहतर परिणाम आया है।

मैट्रिक परीक्षा में पांच बेटियां टापर घोषित

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा के छह टापरों में पांच बेटियां शामिल हैं। टापरों की सूची में एसआरके हाई स्कूल, बिष्ठुपुर, जमशेदपुर के अभिजीत शर्मा,  प्लस टू हाई स्कूल, बोआरीजोर की तन्नु कुमारी, कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुर की तानिया साह, गर्ल्स हाई स्कूल, हरिहरगंज की रिया कुमारी, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की निशा वर्मा और कार्मेल हाई स्कूल, चक्रधरपुर की नीशु कुमारी शामिल हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर